सीमेंट से भरे ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, 3 लोगों की मौके पर ही मौत

सीमेंट से भरे ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, 3 लोगों की मौके पर ही मौत

 दुर्ग :  जिले के ढौर गांव में CM मेडिकल कालेज रोड पर आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई. मृतकों में एक महिला, एक बच्चा, एक पुरुष शामिल हैं. सूचना पर पहुंची जामुल थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है. वहीं एक 2 साल की बच्ची भी इस घटना में बुरी तरह घायल हो गई जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है. इस हादसे के बाद आस पास लोगों की भारी भीड़ इकट्ठी हो गई है.

जानकारी के मुताबिक, राजेश साहू (32 वर्ष) के साथ उसकी बहन ऋतु साह और 2 भांजियों को बाइक पर सवार होकर कचान्दूर गांव में आयोजित एक गृहप्रवेश कार्यक्रम से सुबह 7 बजे लौट रहे थे. इसी दौरान जामुल थाना क्षेत्र में रामेश्वरम महादेव मंदिर और ढौर क्रेशर खदान के पास एक सीमेंट से भरे ट्रक ने उन्हें कुचल दिया. इस दुर्घटना में राजेश, उसकी बहन ऋचा और 12 साल की एक भांजी की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं 2 साल की एक और भांजी भी बाइक पर सवार थी, जो गंभीर रूप से घायल हो गई है. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है. फिलहाल घायल बच्ची की हालात काफी नाजुक बताई जा रही है.










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments