राजनांदगांव : शासकीय शिवनाथ विज्ञान महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन हो गया, राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा राजनांदगांव विधानसभा के ग्राम सिंघोला का चयन किया गया था। शिविर के अंतर्गत शासकीय शिवनाथ महाविद्यालय के स्वयंसेवियों ने स्वच्छता, नशा उन्मुलन, वृक्षारोपण, योग, यज्ञ, स्वास्थ्य जागरूकता जैसे अनेक विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।समारोह के मुख्य अतिथि राजगामी सम्पदा के पूर्व अध्यक्ष संतोष अग्रवाल थे, कार्यक्रम की अध्यक्षता रमेश पटेल ने की विशिष्ट अतिथि के रूप में कोमल सिंह राजपूत ,राजेश श्यामकर, शिव वर्मा, रोहित चंद्राकर, शरद सिन्हा ,पारस वर्मा एवं अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मृनाल चौबे उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि कोमल सिंह राजपूत ने ग्राम वासियों से स्वच्छ भारत मिशन से जुड़ने का आह्वान किया।
समापन पर मुख्य अतिथि के आसंदी से बोलते हुए राजगामी सम्पदा के पूर्व अध्यक्ष संतोष अग्रवाल ने शिविर की सफलता पर सभी को आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन दिया और टीम के कठिन पुरुषार्थ की सराहना की। उन्होंने कहा कि एनएसएस स्वयंसेवकों ने ग्रामीण जनता तक विभिन्न सकारात्मक गतिविधियों को पहुंचाया हैं।महाविद्यालय के जनभागीदारी के अध्यक्ष रवि सिन्हा ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए नये संकल्प के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. एस आर कन्नौजे ने बताया कि सात दिवसीय शिविर में प्रातः योग एवं यज्ञ से दिनचर्या की शुरुआत होती थी। महारैली, महास्वच्छता अभियान, ग्राम सर्वेक्षण, सांस्कृति विकास हेतु संध्याकालीन सांस्कृति गतिविधियां दिनचर्�
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments