भाजपा के सदस्यता अभियान में तेजी, मुसरा में डोंगरगांव मंडल की बैठक हुई

भाजपा के सदस्यता अभियान में तेजी, मुसरा में डोंगरगांव मंडल की बैठक हुई

राजनांदगांव  : भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान इन दिनों पूरे जिलेभर में जोरों पर है। जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश पटेल अपनी टीम के साथ प्रतिदिन जिले के किसी न किसी मंडल का दौरा करके सदस्यता अभियान को गति प्रदान कर रहे है। इसी तारतम्य में आज वे डोंगरगांव मंडल के मुसरा केन्द्र में पहुंचकर कार्यकर्ताओं की बैठक ली व घर-घर जाकर लोगों को पार्टी की सदस्यता से जोड़ा।

भाजपा मीडिया सेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस दौरान श्री पटेल ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के उत्साह व आमलोगों का भाजपा के प्रति बढ़ रहे रूझान को देखते हुये पार्टी ने निर्धारित 15 अक्टूबर के बाद भी 30 अक्टूबर तक सदस्यता अभियान जारी रखने का निर्णय लिया है, जिसका लाभ उठाने पार्टी के कार्यकर्ताओं को मंडल से लेकर मतदान केन्द्र तक सक्रिय होकर इस अभियान को सफल बनाना चाहिये। उल्लेखनीय है कि पार्टी के डोंगरगांव व लालबहादुर नगर के मंडलों का विभाजन करके मुसरा एक तीसरा नया मंडल बनाया जा रहा है जिससे इस क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है।

भाजपा जिले में सदस्यता के लिये निर्धारित लक्ष्य के करीब पहुंच चुकी है, जहाॅ क्षेत्रीय सांसद संतोष पाण्डेय इस अभियान को गति प्रदान कर रहे है वही स्थानीय विधायक डाॅ. रमन सिंह भी पार्टी कार्यकर्ताओं को इस हेतु प्रेरित कर रहे है। आज डोंगरगांव की हुई इस मंडल बैठक में प्रमुख रूप से जिला भाजपा उपाध्यक्ष आभा तिवारी व मूलचंद लोधी, रघुवीर वाधवा, बोधीराम साहू सहित शक्ति केन्द्र संयोजक, बूथ पालक, प्रभारी एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थें।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments