फसलों को कीट प्रकोप से बचाने किसानों को दें उचित सलाह  : कलेक्टर

फसलों को कीट प्रकोप से बचाने किसानों को दें उचित सलाह : कलेक्टर

गोलू कैवर्त संभाग प्रमुख छत्तीसगढ़ बलौदाबाजार :   कलेक्टर  दीपक सोनी की अध्यक्षता में आज जिला पंचायत सभाकक्ष में कृषि विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।  बैठक में रबी फसलों के लिए मैदानी अधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम और विभिन्न कृषि विषयों पर चर्चा किया गया। कलेक्टर ने सभी मैदानी अधिकारियों को नियमित रूप से कृषकों के खेतों का भ्रमण कर विभागीय योजनाओं एवं तकनीकी जानकारी प्रदान करने के साथ ही धान फसल में विभिन्न कीटों और बीमारियों के नियंत्रण हेतु उचित सलाह देने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को किसानों की समस्या का त्वरित करने  सख्त हिदायत देते हुए लापरवाही बरतने  के कारण किसानों को कोई दिक्कत होती है तो संबंधित के पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण वितरण के लिए सभी अधिकारियों को कृषकों को समितियों में भेजने और ऋण स्वीकृति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत अधिक से अधिक कृषकों का बीमा कराने का लक्ष्य रखा गया है। धान कटाई के बाद बचे फसल अवशेषों के प्रबंधन हेतु अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए गए हैं ताकि पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके। सभी किसानों का डाटा कैरी फारवर्ड और सत्यापन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2024 तक पूर्ण करने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है।

वर्तमान में रबी फसलों के लिए 7334.50 क्विंटल बीज की मांग प्रेषित की गई है, जिसका भंडारण बीज निगम द्वारा किया जा रहा है। सभी अधिकारियों को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए कि किसानों की मांग के अनुसार बीज का भंडारण एवं वितरण हो। इस वर्ष 797 हेक्टेयर में बीज उत्पादन कार्यक्रम लिया जाना है ताकि आगामी वर्ष में अन्य जिलों पर निर्भरता कम हो सके। इसके अलावा, ग्रीष्मकालीन धान के रकबे में कमी कर अन्य फसलों को बढ़ावा देने के लिए कृषक संगोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा। कृषक मित्र, कृषि सखी और पशु सखी को जल संरक्षण हेतु प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। मिलेट्स फसलों की खेती को भी प्रोत्साहित किया जाएगा और कृषकों को मांग अनुसार बीज उपलब्ध कराए जाएंगे। कार्यक्रम के अंत में  उत्कृष्ट कार्य करने वाले रहे 05 ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों  दत्तात्रेय ठाकरे,  अश्वनी कुमार साहू,  ब्रिजेश कुमार यादव, श्रीमति युरान्शी नवरंग और  हरिकिशन चंद महिलांगे को बैग, वजन मापक यंत्र व टेप प्रोत्साहन स्वरूप प्रदान किया गया। 

बैठक में उप  संचालक क़ृषि  दीपक कुमार नायक  सहित वरिष्ठ क़ृषि विस्तार अधिकारी,आरएईओ,समिति प्रबंधक, ड्रोन पायलट सहित अन्य उपस्थित थे।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments