आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु अनंतिम सूची जारी

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु अनंतिम सूची जारी

गौरेला पेंड्रा मरवाही, 24 अक्टूबर 2024  : एकीकृत बाल विकास परियोजना गौरेला के अन्तर्गत विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 5 और सहायिका के 26 रिक्त  पदों पर नियुक्ति हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया था। मूल्यांकन समिति द्वारा परीक्षण के बाद अनंतिम सूची जारी किया गया है। इस पर दावा आपत्ति 6 नवंबर तक कार्यालयीन समय में परियोजना कार्यालय गौरेला में आमंत्रित किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आंगनबाड़ी केन्द्र पटेलपारा टीकरखुर्द, आमानकान चुकतीपानी, गुरूकुल सेमरा, गोर्रापारा झगराखाड एवं बंधवाटोला देवरगांव में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद रिक्त हैं। इसी तरह बंधवाटोला देवरगांव, सारबहरा, धनगंवा, बग्घाभर्रा-2 सधवानी, मानपुर बनझोरका, विसम्भरटोला सधवानी, सिगबहरा धनगंवा, छपराटोला झगराखाड़, सोसतीपारा धनौली, बनसाजपारा खोडरी, संचराटोला बनझोरका, सारिसधार जोगीसार, टुमाखोह उमरखोही, डूगरा, बारीडाड़ बेलपत, नीचेपारा हर्राटोला, छूईपानी साल्हेघोरी, ठूठानार पण्डरीपानी, भसर्राटोला गांगपुर, बहरीझोरकी चुकतीपानी, भैनामूड़ा ठेगाडाड़, औराठीहा पीपरखुटी, मुड़ापार केवची, दुर्गाधारा ठाडपथरा, वनसेवा ठेंगाडाड़ और धरसापारा बस्ती में सहायिका के पद रिक्त है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments