शिक्षामंत्री का अतिरिक्त प्रभार नही सम्भाल पा रहे है मुख्यमंत्री :.कुशल सिंह राजपूत

शिक्षामंत्री का अतिरिक्त प्रभार नही सम्भाल पा रहे है मुख्यमंत्री :.कुशल सिंह राजपूत

राजनांदगांव :  शिक्षको की भर्ती करे सरकार, छ ग के अधिकतर स्कूलो में शिक्षको की कमी पढ़े लिखे डी .एड, बी. एड किये बेरोजगार  नई भर्ती का कर रहे इंतजार ।छत्तीसगढ मे सरकार बदल गई है लेकिन शिक्षा  व्यवस्था बदहाल है । मुख्यमंत्री अपने मंत्रीमंडल का विस्तार नही कर पा रहे है l जिसके कारण शिक्षा व्यवस्था चरमराई हुई है। लोकसभा चुनाव के बाद शिक्षामंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने इस्तीफा दे दिया था । जिसका अतिरिक्त प्रभार मुख्यमंत्री के पास है । मुख्यमंत्री जहां शिक्षामंत्री हो वहां की बदहाल व्यवस्था आप हर गांव के स्कूल में देख सकते है । शिक्षको को प्रमोशन और स्थानांतरण भी नही कर पा रही है। हाई स्कूलो के 75% प्राचार्य के पद रिक्त है। ग्राम दीवान झिटिया के शिक्षक पुरुषोत्तम साहू को बिना कारण के मचानपार मे अटैच कर दिया गया था । जिसके लिए दीवान झिटिया के ग्रामीणो द्वारा विकासखंड शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी,कलेक्टर, डाॅ रमन सिंह विधानसभाध्यक्ष छत्तीसगढ को पत्र लिखकर आवेदन दिया गया था  की उक्त शिक्षक का अटैचमेंट ना किया जाए। जिस पर जिला शिक्षा अधीकारी द्वारा 2 टूक जवाब  देते हुए  अटैचमेंट को निरस्त नही करुंगा बोले जिससे ग्रामीण आक्रोशित हो गए और अटैचमेंट को लेकर ग्रामीणो ने स्कूल में ताला जड़ दिए और सड़क में उतरकर चक्काजाम कर दिए। उसके बाद सड़क के दोनो तरफ गाडियो की कतार लग गई।ग्रामीणो को समझाईस देने सतीश ब्यौहरे , झाडे जी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी आर एल पात्रे,  ए बी ई ओ. जयंत साहू ने  पहुंचकर शिक्षक को वापस शा प्रा शाला दीवान झिटिया में पदस्थ करने का आदेश की कापी ग्रामीणो को दिए तब ग्रामीणो ने चक्काजाम खत्म किया। चक्काजाम लगभग 1  घंटे तक चला । आंदोलन में कुशल सिंह राजपूत,ग्राम प्रमुख मंशाराम यदु, घंसू साहू, मिडिल स्कूल के अध्यक्ष नरेंद्र साहू, प्रायमरी की अध्यक्ष श्रीमती अंजू सिन्हा, विष्णु साहू , सुरेश, डोमन,कुमुदरानी सिन्हा, ललिता सिन्हा, बीना , गिरजा सिन्हा, हेमलता , उर्मिला , दुलेश सेन, टकेश्वर यादव, खेमन, सियाराम सिन्हा, अमरदास साहू, शिव साहू, फूलेश्वर सिन्हा, दिनेश साहू, कमलेश सेन और ग्रामीण  एवं बच्चे उपस्थित रहे










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments