राजनांदगांव : पूर्व की कांग्रेस शासन काल में कांग्रेस सरकार द्वारा भूमिहीन किसानों को सालाना सात हजार रूपए दिया जाता था, राजीव गांधी न्याय योजना के तहत जिसके पास खेती नहीं था उन्हे कांग्रेस शासन काल में 7000 रूपए सालाना दिया जाता था ताकि वह अपना जीवन- यापन कर सके। वहीं भाजपा पार्टी द्वारा चुनाव के पहले अपने घोषणा पत्र जारी किया था कि अगर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनती है तो भूमिहीन किसानों को सालाना 10 हजार रूपए दिया जाएगा, लेकिन जैसे ही भाजपा सरकार पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आया व चुनाव जीतने के बाद भूमिहीन किसानों को आज पंर्यंत तक राशि नही मिल पाई है।
भाजपा सरकार को चुनाव जीते आज 9 माह हो गए है लेकिन अभी तक क्षेत्र के भूमिहीन किसानों के बैंक खाते में एक भी रुपए नहीं आया है। जिस पर कोपेडीह निवासी युवा नेता परस साहू ने शासन प्रशासन व भारतीय जनता पार्टी को अपनी घोषणा पत्र व वादा का अमल करने कि मांग की गई ताकि भूमिहीन किसानों को 10 हजार रूपए सालाना दिया जाए। श्री साहू ने कहा कि भाजपा सरकार से आज भूमिहीन किसान अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहें है। भाजपा सरकार अपनी घोषणा पत्र के वादा को पूरा नहीं कर पाया है जिससे भूमिहीन किसान में भारी नाराजगी है। वहीं ग्रामीण क्षेत्र के किसान भाजपा सरकार की महत्वकांक्षी योजना की बांट जोह रहें है कि कब भूमिहीन किसानों के खाता में पैसा पहुंचेगी।
Comments