राजनांदगाव : जिला भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष शिव वर्मा ने बताया कि राज्य सरकार के द्वारा किसानों का नया धान खरीदी करने के लिए तिथि तय कर दिया गया है। वहीं दूसरी तरफ किसानों का एक एक धान का दाना खरीदने को तैयार है। जिसके लिए प्रारंभिक तैयारी प्रारंभ कर दिया गया है। जिसके अंतर्गत बायोमेट्रिक से की जाने वाली और बाकी कंप्यूटर आधारित प्रक्रिया को ठीक करने। तथा धान बेचने आने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। यह सुनिश्चित किया जाए। धान खरीद केंद्र में छांव, पानी की व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था समुचित व्यवस्था पहले से ही किया जाना चाहिए।
श्री वर्मा ने आगे कहा कि किसानों के द्वारा पिछले साल बेची धान का भुगतान भी समय पर मिला और बकाया बोनस की राशि भी बैंक खाते में आ गया था। प्रदेश में सरकार बनने के बाद जो कहा था वह पूरा किया। धान खरीदी चालू होने के पहले केंद्र के अधिकारी सभी प्रकार का जांच करले। धान खरीदी चालू होने के पहले सरकार सभी प्रकार के सुविधा किसानों के हित में उपलब्ध कराया जा रहा है। अधिकारी इस बात का ध्यान रखें की धान खरीदी केंद्र में आने वाले किसानों को किसी भी प्रकार के परेशानी या दिक्कत ना हो इसलिए अभी से केंद्र की संपूर्ण तैयारी प्रारंभ कर दे।