डोंगरगढ़ :आगामी दीपावली पर्व को मद्देनजर रखते हुए वरिष्ट अधिकारियों के निर्देशानुसार क्षेत्र में लगातार गस्त पेट्रोलिंग कर अवैध गतिविधियों, संदिग्ध व्यक्तियों एवं अन्य असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखकर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में दिनांक 28.10.2024 को स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी मनोज मरकाम अनुविभागीय दंडाधिकारी डोंगरगढ़, तहसीलदार मुकेश ठाकुर, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस आशीष कुंजाम एवं थाना प्रभारी डोंगरगढ़ जितेन्द्र वर्मा द्वारा डोंगरगढ़ क्षेत्रांतर्गत भीड़-भाड़ वाले ईलाकों में पैदल पेट्रोलिंग किया गया।
आने-जाने वाले मार्गो में बेतरतीब खड़े वाहनों पर चालानी कार्यवाही की गई एवं लोगों व दुकानदारों को सुरक्षा उपायों का पालन करने निर्देश दिया गया। बाजार आने जाने के मुख्य मार्गो पर भारी वाहनों को जाने से प्रतिबंधित किया गया है, जिससे लोगों को सामान खरीददारी में कठिनाईयों का सामना न करना पड़े।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments