राजनांदगांव: युवा नेता परस साहू ने बलौदाबाजार दामाखेड़ा की घटना पर कहा कि, जिस प्रकार की घटना की जानकारी मिली है अत्यंत ही निंदनीय है, बलौदाबाजार जिला की धरती, सतनाम एवं सत्यनाम कबीर पंथ के आदर्शों के लिए जाना जाता हैं, जो पूरे देश विदेश के आस्था का केंद्र है। शांति के प्रखर संत मनखे मनखे एक समान की अलख जगाने वाले कबीर साहेब के धर्म स्थली पर हमला प्रदेश भाजपा सरकार की नाकामी का एक और जीवंत उदाहरण है। श्री साहू ने कहा बलौदाबाजार दामाखेड़ा आश्रम में उपद्रवियों ने जलता हुआ बम फेंक अप्रिय घटना का प्रयास किया है, आखिर हमारा प्रदेश किस दिशा मे जा रहा है। शांति के पथ प्रदर्शक संत कबीर के आश्रम मे ये हमला इस बात का सूचक है कि, भाजपा राज मे अपराधीयों को कानून का जरा भी डर भय नहीं रहा। उन्होंने ने कहा, हमारे कबीर पंथ के गुरु प्रकाश मुनि साहेब के आश्रम दामाखेड़ा घटना की मैं कड़े शब्दों मे निंदा करता हूँ और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की मांग करता हूँ।
परस साहू ने कहा है कि वर्तमान भाजपा सरकार पूरी तरह निरंकुश शासन हो चुकी है। पूरे छत्तीसगढ़ में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और आए दिन एक नए वरदात को बेख़ौफ़ अंजाम दे रहे हैं। अपराधियों के जहन से शासन प्रशासन का खौफ बिल्कुल भी नहीं है। वर्तमान में भाजपा सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है।