राजनांदगांव : जिला पंचायत सदस्य एवं जिला कांग्रेस कमेटी राजनंदगांव ग्रामीण के महामंत्री महेंद्र यादव ने अपने एक जारी बयान में कहा कि भाजपा का किसान विरोधी चरित्र उजागर हो गया है। हर साल गर्मी में भी धान उगाकर अपनी आर्थिक दशा सुधारने वाले किसानों को इस वर्ष रबी सीजन में धान उगाने पर रोक लगाकर उन्हें नाराज कर दिया है। राजनांदगांव जिले सहित प्रदेश भर के किसान सरकार के इस रूखे बर्ताव का जमकर विरोध करने लगे हैं। चुनाव के समय लुभाने वादे कर सत्ता में काबिज होने वाली भाजपा अब किसानों को ही लाल आंख दिखाने लगी है। पिछले 5 सालों में कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार में किसानों के चेहरे पर जबरदस्त खुशहाली थी और किसान सशक्त और समृद्ध हुए थे। आज प्रशासन के इस आदेश से किस साथियों में मायूसी और भाजपा सरकार के खिलाफ जन आक्रोश देखा जा रहा है आने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में किसान साथी इसका बदला जरूर लेगे।श्री यादव ने आगे कहा कि रबी सीजन में धान की खेती करने पर प्रतिबंध लग गया है। जिला प्रशासन ने इसके लिए अपील जारी की है। अब गांव-गांव में मुनादी कर किसानों को फसल नहीं लगाने की बात कही जा रही है। वहीं गांवों में हो रही मुनादी में धान की फसल लगाने पर 50 हजार रुपए तक का जुर्माना लगने की भी बात कही जा रही है।
Comments