कलेक्टर व जिला पंचायत सीईओ ने शिक्षिकाओं को किया सम्मानित  

कलेक्टर व जिला पंचायत सीईओ ने शिक्षिकाओं को किया सम्मानित  


डोंगरगढ़ :  विकासखंड के शत्-प्रतिशत प्राथमिक शालाओं में अंगना म शिक्षा एवं स्मार्ट माता कार्यक्रम के बेहतर क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर संजय अग्रवाल एवं जिला पंचायत सीईओ सुरूचि सिंह ने विकासखंड के शिक्षिकाओं को सम्मानित किया। ज्ञात हो कि डोंगरगढ़ विकासखंड अंतर्गत अंगना म शिक्षा एवं स्मार्ट माता कार्यक्रम अंतर्गत जिले को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। अंगना म शिक्षा की उपलब्धि से इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए अब शिक्षा विभाग बच्चों को खेल-खेल में पढ़ने की आदत का विकास करेगा। इस कार्यक्रम से बच्चों के बौद्धिक स्तर एवं ज्ञान को सहीं दिशा मिलेगी। अंगना म शिक्षा कार्यक्रम के तहत उत्कृष्ट कार्य करने पर श्रीमती कमला सिन्हाए, नमिता देवांगन, चंद्रबली साहू, डोंगरगढ़ ब्लाक से श्रीमती कमलेश्वरी वर्मा एवं सुश्री रुखमिन मंडावी सहित राजनांदगांव, डोंगरगांव तथा छुरिया के शिक्षकों को सम्मानित किया गया। शिक्षकों की इस उपलब्धि हेतु विकासखंड शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कौर गरचा, विकासखंड स्रोत समन्वयक इनायत अली सहित विकासखंड के संकुल समन्वयकों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments