राजनांदगांव : कभी-कभी सरकार को आम आदमी या आम पार्टी कार्यकर्ता की बात जंच जाति है और वह बड़े स्तर पर निर्णय बन जाता है। ऐसा ही राजनांदगांव के लखोली स्थित मतदान केंद्र क्रमांक 60 के प्रभारी व भाजपा के युवा नेता संतोष साहू ने कुछ दिनों पहले मांग उठाई थी। कि गरीब आवास हिनो को पट्टा दिया जाए। इसी के साथ उन्होंने गरीब आवास हिनो की तकलीफों को शासन के समक्ष रखा था शासन ने मानवता दिखाते हुए उनके मांग पर विचार किया और यह निर्णय लिया है। कि नगरी निकाय चुनाव के पहले गरीब आवास योजना को पट्टा दे दिया जाएगा ताकि उन्हें रहने बसने की समस्या ना हो और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की मंशा के अनुरूप गरीबों का कल्याण हो सके। साहू ने बताया कि नगरीय निकाय चुनाव से पहले सरकार ने लोगों को बड़ा तोहफा दिया है। लंबे समय से पट्टे का इंतजार कर रहे आवासहीन लोगों को अब सरकार पट्टा देने जा रही है। शहर में छह सौ फीट भूमि के लिए पट्टा दिया जाएगा। इसकी अवधि 30 साल के लिए तय की गई है। जिला प्रशासन ने अफसरों की ड्यूटी लगाने के साथ ही बैठक के बाद सर्वे का काम भी शुरू कर दिया है।
इस आदेश के अनुसार प्राधिकृत अधिकारी इस अधिनियम के प्रयोजन के लिए प्रत्येक क्षेत्र के लिए प्रारूप-क में एक रजिस्टर तैयार करेगा। प्राधिकृत अधिकारी क्षेत्र के प्रत्येक कुटुम्ब के अधिभोग के अधीन भूखंड को दर्शाने वाली स्थल योजना तैयार करवाएगा। प्राधिकृत अधिकारी ऐसे क्षेत्रों का भुवन या मुक्तस्रोत के नक्शे के आधार पर एक ले-आउट तैयार करेगा। शासन द्वारा आवासहीन लोगों को अगले तीन दशक यानि 30 साल के लिए यह पट्टा जारी किया जाएगा। हालांकि इसके लिए निकाय द्वारा तय किए जाने वाला विकास • शुल्क लिया जाएगा। वहीं जिस भूमि के लिए पट्टा मांगा गया होगा। वहां उक्त परिवार का कम से कम पांच साल पूर्व से कब्जा होना जरूरी है। भाजपा के इस ऐतिहासिक फैसले के लिए श्री साहू ने शहर सहित प्रदेश के नेताओं का आभार व्यक्त किया हैं।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments