डोंगरगढ़ : प्रदेश सरकार द्वारा 14 नवंबर से धान खरीदी शुरू करने से किसानों में काफी उत्साह नजर आ रहा है और धान बेचने ऑनलाइन के माध्यम से टोकन कटवा कर बड़ी संख्या में धान खरीदी केंद्र पहुंचने लगे। इसी कड़ी में ग्राम बेलगांव, मुसरा, अछोली इत्यादि ग्रामों में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मनोज मरकाम, नायब तहसीलदार मेघा जैन व डोंगरगढ जिला सहकारी केंद्रीय बैंक प्रबंधक योगेंद्र शर्मा ने पहुंच किसानों को दी जाने वाली सुविधाओं को परखा। मुसराकला में ओम साहू, सरपंच कलम निर्मलकर, दिलीप साहू, मोतीलाल वर्मा, विनोद वैष्णव, चंद्रशेखर चौहान, हरिनारायण शर्मा, गणेश राम वर्मा की उपस्थिति में धान खरीदी प्रारंभ हुआ। ग्राम पंचायत अछोली में जनपद सदस्य रवि अग्रवाल के हाथों धान खरीदी का शुभारंभ किया गया। इसी प्रकार ग्राम बेलगांव में सरपंच छबिल साहू, धरमचंद वर्मा, धनाराम चंद्रवंशी, द्वारिका मानिकपुरी, मुरली गेडाम की उपस्थिति में धान खरीदी प्रारंभ हुई। इसी प्रकार धान खरीदी केंद्र बागडेकसा, मुड़ीपार, देवकट्टा, ढारा, खुर्सीपार, बोरतलाव, कनेरी, पनियाजोब, लालबहादुर नगर, रामाटोला, भोथली, मेढा, ठाकुरटोला सहित अन्य धान खरीदी केंद्रों में भी किसानों की अच्छी खासी उपस्थिति देखने को मिली।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments