खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे, प्रियंका गांधी को लेकर ऐसा क्यों बोल गईं कंगना रनौत?

खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे, प्रियंका गांधी को लेकर ऐसा क्यों बोल गईं कंगना रनौत?

सांसद कंगना रनौत रविवार को नागपुर में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवारों के प्रचार के लिए पहुंची। उन्होंने मध्य नागपुर के साथ-साथ पश्चिम नागपुर में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों के लिए वोट मांगा। हजारों की संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता इस दौरान मौजूद रहे।

लोकतंत्र को लेकर सम्मान नहीं

यह पूछे जाने पर की प्रियंका गांधी भी नागपुर में रोड शो कर रही हैं, इस पर आपका क्या कहना है? इसका उत्तर देते हुए सांसद कंगना रनौत ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। प्रियंका गांधी के बयान पर की महायुती की सरकार चुराई हुई सरकार है। इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सांसद कंगना ने कहा कि उन लोगों के अंदर लोकतंत्र को लेकर सम्मान नहीं है, उन लोगों ने लोकतंत्र को कभी रिस्पेक्ट नहीं किया है।

देश की न्याय व्यस्था तक को नहीं मानते

कंगना रनौत ने कहा कि ये लोग प्रधानमंत्री को नहीं मानते। न्याय व्यवस्था को नहीं मानते। किसी संवैधानिक पद को नहीं मानते हैं। उनसे क्या उम्मीद की जा सकती है। कंगना ने आगे कहा कि उनका वही हिसाब है, खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे। 

विपक्ष के लोग तोड़ने की बात करते हैं- कंगना

कंगना रनौत ने कहा, 'हम समाज को जोड़ने की बात कर रहे हैं। हम कह रहे हैं बंटोगे तो कटोगे। इसलिए एक हो के रहो। तोड़ने की बात तो वो कर रहे हैं।' मालूम हो कि नागपुर में 20 नवंबर को विधानसभा के चुनााव की वोटिंग। चुनावी नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। 









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments