आरक्षक भर्ती प्रक्रिया वर्ष 2023-24 : शरीरिक दक्षता टेस्ट 8वीं वाहिनी भारत रक्षित प्रांगण/मैदान में आयोजित

आरक्षक भर्ती प्रक्रिया वर्ष 2023-24 : शरीरिक दक्षता टेस्ट 8वीं वाहिनी भारत रक्षित प्रांगण/मैदान में आयोजित

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ शासन एवं पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार जिला राजनांदगांव, कबीरधाम, मोहला-मानपुर-अं.चौकी, खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई एवं पी.टी.एस. राजनांदगांव के रिक्त पदों के लिए आरक्षक भर्ती प्रक्रिया 8वीं वाहिनी भारत रक्षित प्रांगण/मैदान में आयोजित की गई है जिसमें आरक्षक भर्ती प्रकिया की शरीरिक दक्षता टेस्ट दिनांक 16.11.2024 से दिनांक 23.12.2024 तक निर्धारित शेड्यूल के मुताबिक चल रही है  जिसमें 65539 अभ्यार्थि इस भर्ती प्रक्रिया में शामिलित होंगे जिसके लिए जिला बल एवं सी.ए.एफ. के 200 से अधिक पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। आरक्षक भर्ती प्रकिया की शरीरिक दक्षता टेस्ट प्रारंभ होने के पूर्व पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री मोहित गर्ग के द्वारा भर्ती प्रकिया स्थल का निरीक्षण किया गया एवं ड्यूटी में तैनात अधिकारियों/कर्मचारियों को ब्रीफ किया गया। उनके द्वारा जवानों को बताया गया कि यह भर्ती निश्पक्ष एवं पारदर्शिता से होनी है जिसके लिए इवेंट में इलेक्ट्रॉनिक डिवाईस का उपयोग किया जा रहा है साथ ही फोटोग्राफी एवं विडियोग्राफी भी कराया जा रहा है। 

अपील :- जनता से अपील है कि आरक्षक भर्ती प्रक्रिया निश्पक्ष और पादर्शिता से हो रहा है। पुलिस भर्ती के नाम पर किसी को रूपये ना दें और कोई भर्ती कराने के लिए रूपये की मांग करता है तो तत्काल पुलिस कन्ट्रोलरूम या अपने नजदीकी पुलिस थाना/चौकी को सूचना देवें।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments