न्यायधानी 24 नवंबर की रात एक ऐतिहासिक साहित्यिक का आयोजन,प्रसिद्ध कवि आ रहे बिलासपुर

न्यायधानी 24 नवंबर की रात एक ऐतिहासिक साहित्यिक का आयोजन,प्रसिद्ध कवि आ रहे बिलासपुर

बिलासपुर :  न्यायधानी 24 नवंबर की रात एक ऐतिहासिक साहित्यिक आयोजन का गवाह बनेगी। उप मुख्यमंत्री अरुण साव के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर पुलिस परेड ग्राउंड में अखिल भारतीय विराट हास्य कवि सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। यह भव्य आयोजन न केवल कला और संस्कृति का उत्सव होगा। बल्कि राष्ट्रवाद के विचार को नई ऊंचाई देगा। प्रवेश निश्शुल्क होने के कारण हर वर्ग के लोग इस आयोजन का हिस्सा बन सकेंगे। यह आयोजन शहर को गौरवान्वित करने वाला एक ऐतिहासिक पल साबित होगा।

यह आयोजन प्रदेश के राष्ट्रवादी संगठनों हिन्दू एकता संगठन और छत्तीसगढ़ राष्ट्रवादी संघ के साथ उपमुख्यमंत्री के शुभचिंतकों और मित्र मंडली के संयुक्त प्रयासों से पुलिस परेड ग्राउंड में होगा।

इस कवि सम्मेलन में देशभर के प्रसिद्ध कवि अपनी प्रस्तुति देंगे। इनमें हरिओम पवार, मती अनामिका जैन अंबर, शशिकांत यादव, शंभू शिखर, दिनेश बावरा, स्वयं वास्तव, चेतन चर्चिल और हीरामणि वैष्णव जैसे ख्याति प्राप्त नाम शामिल हैं। ये कवि न केवल अपनी हास्य और ओजपूर्ण कविताओं से श्रोताओं का मनोरंजन करेंगे, बल्कि राष्ट्रवाद, संस्कृति और कला के महत्व को भी उजागर करेंगे।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments