दीपावली मिलन समारोह भव्य आयोजन योगा हॉल में संपन्न हुआ

दीपावली मिलन समारोह भव्य आयोजन योगा हॉल में संपन्न हुआ

 राजनांदगांव :  प्रिंट मीडिया एंड वेब पोर्टल वर्कर्स वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आज दिनांक 24 नवंबर को दीपावली मिलन समारोह का आयोजन पुष्पवाटिका योगा हॉल में संपन्न हुआ। सर्वप्रथम भगवान श्री नारद जी एवं माता सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप पूजन से प्रारंभ किया गया। संस्था के अध्यक्ष शेखर यादव द्वारा दीपावली मिलन के अवसर पर सभी एक पत्रकार एकजुट होकर एक दूसरे की मदद करते हुए आगे बढ़े। इस अवसर पर मधुसूदन यादव पूर्व सांसद भी उपस्थित रहे उन्होंने संगठन को आगे बढऩे और कार्य करने हेतु प्रोत्साहन किया और दीपावली मिलन पर बधाई दी। शरद तिवारी, कमलेश स्वर्णकार, खेमराज वर्मा, कमल सोनी, शुभम उपाध्याय, दीपक साहू, राजू सोनी, तुलसी साहू, मो. अरसद कुरैशी, दीपक यादव, योगेश सोनी, राजू गुप्ता, दिनेश नामदेव, सतीश गुप्ता, सौरभ ताम्रकार, सुरेन्द्र गुप्ता, शशि देवांगन, किशोर गुप्ता, महादेव चंदेल, रेखा सावरकर, शमशाद बानो, किरण सुलेमान, महेश्वर साहू, राजेश चौथवानी, संजय सोनी, गौतम कोटडिय़ा, सतीश ढीवर, मनोज देवांगन, दीपक यादव, महेन्द्र शुक्ला, मनोज राठौर, हमीदा कुरैशी, नीलम सोनी एवं संगठन के उपाध्यक्ष राकेश तिवारी, सचिव तरूण सोनी, कोषाध्यक्ष प्रकाश ठाकुर, मीडिया प्रभारी विवेकानंद देवांगन, सदस्य - नीतिन हिवरेकर, उत्तम कोसरिया,प्रवीण यादव, संतोष सहारे, आशीष साहू सभी ने आभार व्यक्त किया।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments