साल 2025 में कब लगेगा सूर्य और चंद्र ग्रहण, यहां जानिए

साल 2025 में कब लगेगा सूर्य और चंद्र ग्रहण, यहां जानिए

 हिंदू धर्म में ग्रहण को शुभ नहीं माना गया है। चंद्र ग्रहण हो या सूर्य ग्रहण दोनों ही ग्रहणकाल में शुभ कार्यों को करने की मनाही होती है। ग्रहण के दौरान मंदिर तक के कपाट बंद कर दिए जाते हैं। इसके अलावा ग्रहण के समय रसोईघर में जुड़े सारे काम बंद हो जाते हैं। इतना ही ग्रहणकाल के समय खाना-पीना भी वर्जित होता है। कहते हैं कि ग्रहण के समय मंत्रों का उच्चारण करना चाहिए इससे ग्रहण का दुष्प्रभाव कम होता है। तो चलिए अब जानते हैं कि साल 2025 में ग्रहण कब-कब लगने वाला है और इसका समय क्या रहेगा।

साल 2025 में सूर्य ग्रहण कब-कब लगेगा?

  1. पहला सूर्य ग्रहण- 29 मार्च 2025
  2. दूसरा सूर्य ग्रहण- 21 सितंबर 2025

साल 2025 में चंद्र ग्रहण कब-कब लगेगा?

  1. पहला चंद्र ग्रहण- 14 मार्च 2025
  2. दूसरा चंद्र ग्रहण 7 सितंबर 2025

सूर्य ग्रहण 2025 

पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च 2025 को लगेगा। यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा इसलिए सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। वहीं दूसरा सूर्य ग्रहण 21 सितंबर 2025 को लगेगा। यह आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। दूसरा सूर्य ग्रहण भी भारत में दिखाई नहीं देगा। इस वजह से सूतक काल भी नहीं लगेगा।

चंद्र ग्रहण 2025

साल 2025 का पहला चंद्र ग्रहण 14 मार्च को लगने वाला है। यह ग्रहण भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजकर 41 मिनट से दोपहर 2 बजकर 18 मिनट तक रहेगा। 2025 का पहला चंद्र ग्रहण भी भारत में नजर नहीं आएगा इसलिए सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। वहीं दूसरा चंद्र ग्रहण 7 सितंबर 2025 को लगेगा। यह चंद्र ग्रहण भारत में भी नजर आएगा, इसलिए इसका सूतक काल मान्य होगा। साल 2025 का दूसरा चंद्र ग्रहण रात 9 बजकर 57 मिनट से शुरू होगा और समाप्त रात 1 बजकर 26 मिनट पर होगा।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments