भारतीय रेल यात्रियों की सुविधा के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों में कई तरह से विकास और सुधार कार्य कर रहा है। लेकिन इन विकास और सुधार कार्यों की वजह से कई ट्रेनों पर बुरा असर भी पड़ रहा है। रेलवे को इन कामों की वजह से कई ट्रेनों को कैंसिल करना पड़ रहा है। इसी सिलसिले में रेलवे ने छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों को 1 दिसंबर तक कैंसिल करने का ऐलान किया है। रेलवे ने कैंसिल की जाने वाली ट्रेनों की लिस्ट जारी की है।
कैंसिल की जाने वाली ट्रेनों की लिस्ट
घर से निकलने से पहले 139 पर कॉल कर प्राप्त कर लें जानकारी
बताते चलें कि भारतीय रेल अपने सभी यात्रियों को मोबाइल नंबर पर टेक्स्ट मैसेज के जरिए कैंसिल की जाने वाली ट्रेनों की सूचना भेजता है। हालांकि, यात्रियों को घर से निकलने से पहले रेल मदद की हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल कर अपनी ट्रेन का करेंट स्टेटस जान लेना चाहिए। इसके अलावा, आप रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट https://enquiry.indianrail.gov.in/ पर जाकर भी अपने ट्रेन का करेंट स्टेटस जान सकते हैं।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments