राज्य शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदने से किसानों में खुशी

राज्य शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदने से किसानों में खुशी

राजनांदगांव  : प्रत्येक किसान अपनी उपज और मेहनत का सही दाम मिले यही उम्मीद रखता है। किसानों की उम्मीद और उनकी उपज का वास्तविक मूल्य देने के लिए राज्य शासन द्वारा 3100 प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदने के लिए धान खरीदी महाभियान चलाया रहा है। राज्य शासन किसानों के वास्तविक उपज को समर्थन मूल्य में खरीदी कर उन्हें आर्थिक रूप से संबल बना रही है। शासन द्वारा किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदने और खरीदी केन्द्र में किसानों को मिल रही सुविधाओं पर जिले के किसान बहुत खुश है। राजनांदगांव विकासखंड के धान उपार्जन केन्द्र भर्रेगांव में धान विक्रय करने आए ग्राम पार्रीखुर्द के किसान श्री महेश कुमार वैष्णव ने बताया कि वे 140.80 क्विंटल धान बेचने आए है। उनके पास 6 एकड़ 70 डिस्मील खेती जमीन है, जिसमें वे धान की उपज लिया है। उन्होंने शासन को धन्यवाद करते हुए कहा कि राज्य शासन द्वारा 3100 रूपए प्रति क्ंिवटल में धान खरीदी करने पर उनकी उपज का वास्तविक दाम मिल रही है और राशि भी शीघ्र खाते में मिल रही है। जिससे वे बच्चों की अच्छी शिक्षा मुहैया कराया पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि समर्थन मूल्य की राशि एक मुश्त मिलने पर वे अपने पुत्र को एनआईटी में उच्च शिक्षा दिला पा रहे हैं। 

इसी तरह धान उपार्जन केन्द्र भर्रेगांव में धान विक्रय करने आए ग्राम भर्रेगांव किसान श्री वेद प्रकाश चंद्राकर ने बताया कि वे 162 क्ंिवटल धान विक्रय करने आए है। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा 3100 रूपए में प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदकर 72 घंटे के भीतर किसानों के खाते में राशि अंतरण से किसान बहुत खुश है। इसके साथ ही माइक्रो एटीएम से 10 हजार रूपए भुगतान तुरंत हो रहा है जो सरकार की अच्छी पहल है। उन्होंने बताया कि धान उपार्जन केन्द्र में किसानों के लिए बहुत अच्छी व्यवस्था रखी गई है। धान उपार्जन केन्द्र में पेयजल, छांव, चिकित्सा जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध है। ग्राम मोखला के किसान श्री देवनाथ साहू ने बताया कि वे धान उपार्जन केन्द्र भर्रेगांव में 58.40 क्विंटल धान बेचने आए है। उन्होंने कहा कि राज्य शासन द्वारा 3100 रूपए की दर से किसानों की उपज खरीदने से किसान समृद्धि की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि किसान अपनी जरूरतों के साथ-साथ खेती-किसानी को बढ़ाने के लिए राशि का उपयोग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वे धान विक्रय की राशि से वे खेती-किसानी को बढ़ाने के लिए खरीदे कृषि यंत्र और ट्रेक्टर की किश्त का भुगतान करेंगे। श्री देवनाथ साहू ने राज्य शासन द्वारा धान उपार्जन केन्द्र में किसानों के लिए किए गए व्यवस्थाओं की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि बहुत ही सरल तरीके से ऑनलाईन टोकन हमर हाथ के माध्यम से धान विक्रय के लिए टोकन कटवाया था। धान उपार्जन केन्द्र में पर्याप्त मात्रा में बारदाने  की उपलब्धता, पारदर्शिता तरीके से इलेक्ट्रानिक तौलाई, खाते में राशि अंतरण किया जा रहा है। इसके साथ ही धान उपार्जन केन्द्र में किसानों के लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध है। इसके लिए उन्होंने राज्य शासन को धन्यवाद ज्ञापित किया है।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments