राजनांदगांव : जामा मस्जिद के अध्यक्ष एवं दिग्विजय कालेज जनभागीदारी समिति के पूर्व अध्यक्ष रईस अहमद ने बताया कि सर्व समाज के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन 30 नवंबर शनिवार सुबह 11:00 बजे से दोपहर 4:00 तक स्थान जामा मस्जिद, बसंतपुर थाना राजनांदगांव के बाड़े में किया जा रहा है। समाजसेवी रईस अहमद शकील के अनुसार इस स्वास्थ्य जागरूकता अभियान में जामा मस्जिद, लायंस क्लब राजनांदगांव सिटी एवं उदयाचल परिवार के संयुक्त तत्वाधान में में आयोजित है।जामा मस्जिद में लगाए जाने वाले इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में दंत रोग, नेत्र रोग, बीपी, शुगर, हृदय रोग तथा नाक, कान, गला रोग जांच एवं निदान हेतु नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया है l इस शिविर में प्रसिद्ध डॉक्टर अपनी सेवाएं देंगे जैसे बीएम शाह हॉस्पिटल, भिलाई के डॉ. गौरव जैन और डॉ मिथिलेश शर्मा, ENT स्पेशलिस्ट एवं नेक सर्जन।इस अवसर पर जामा मस्जिद के अध्यक्ष रईस अहमद शकील ने समस्त आमजनों से अपील की है कि जाँच शिविर में पहुंचकर लाभ उठाएं ।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments