कांग्रेस पूरे 60 दिन तक मनाएगा संविधान रक्षक अभियान  : भागवत साहू

कांग्रेस पूरे 60 दिन तक मनाएगा संविधान रक्षक अभियान : भागवत साहू

राजनांदगांव  :  भारतीय संविधान के 75 वर्ष होने के उपलक्ष में पूरे देश में संविधान दिवस मनाया जाने के बाद कांग्रेस अब संविधान रक्षक अभियान 26 नवंबर से 26 जनवरी तक याने पूरे 60 दिन के लिए चल रहा है। यह जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष भागवत साहू ने कहा कि इस 2 महीने के अभियान में पांच प्रमुख विषयों को आम जनता के समक्ष रखा जाना है और प्रत्येक विषय के लिए 10 दिन की अवधि निर्धारित है। 
 साहू ने सभी पांच विषय की जानकारी इस प्रकार दी है। 1. संविधान और समानता की लड़ाई रायपुर - भारत में असमानता और इसे संबोधित करने में भाजपा की विफलता पर ध्यान दें। एससी, एसटी, ओबीसी, अल्पसंख्यकों, गैर-अधिसूचित जनजातियों, महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं पर विशेष ध्यान देने के साथ, हाशिए पर रहने वाले समुदायों की स्थिति खराब करने वाली नीतियों को उजागर करें।
2. संविधान द्वारा प्रदत्त आरक्षण की सुरक्षा - जाति जनगणना की वकालत, आरक्षण व्यवस्था पर भाजपा के हमलों और उनकी भेदभावपूर्ण विचारधारा को उजागर करें।
3. भेदभाव का उन्मूलन एक प्रमुख संवैधानिक मूल्य - अल्पसंख्यकों, एससी, एसटी और ओबीसी को निशाना बनाने वाली भाजपा की विभाजनकारी राजनीति पर प्रकाश डालें।भाजपा के व्यवस्थित भेदभाव को प्रदर्शित करने वाले डेटा और व्याख्यान प्रदान करें।
4. पूंजीवादी सरकार गरीबों के संविधान के विरुद्ध - आम लोगों की कीमत पर कुछ पूंजीपतियों के प्रति भाजपा की पक्षपात को उजागर करें। भाजपा के शासन में बढ़ी आर्थिक असमानता पर प्रकाश डालें।
5. लोकतंत्र और संविधान द्वारा प्रदत्त स्वतंत्रता को बचाएं - अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, एजेंसियों के दुरुपयोग और लोकतांत्रिक मूल्यों के क्षरण पर भाजपा के हमलों को संबोधित करें। भारत को अधिनायकवादी राज्य बनने से बचाने की आवश्यकता पर जोर दें।

जिला एवं ब्लाक स्तर पर संविधान रक्षक अभियान का शुभारंभ 26 नवम्बर 2024 से करते हुये आगामी 26 जनवरी 2025 तक उपरोक्त दिये गये विषयों पर स्थानीय स्तर पर कार्यक्रमो का आयोजन करे और कार्यक्रम में जिला प्रभारी पदाधिकारी, स्थानीय प्रदेश पदाधिकारियों, सांसद / पूर्व सांसद प्रत्याशी, विधायक / पूर्व प्रत्याशी / पूर्व विधायकों, एआईसीसी एवं पीसीसी सदस्यों, जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष / पदाधिकारियों, मोर्चा संगठन / प्रकोष्ठ / विभाग के जिला / ब्लाक पदाधिकारियों, सोशल मीडिया के प्रशिक्षिति सदस्यों, नगरीय निकाय/ त्रि-स्तरीय पंचायत के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, सहकारिता क्षेत्र के पदाधिकारियों, वरिष्ठ कांग्रेसजनों की उपस्थिति सुनिश्चित करे साथ ही विशेष रूप से एससी, एसटी, ओबीसी, अल्पसंख्यकों, गैर-अधिसूचित जनजातियों, महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं सहित हाशिए पर रहने वाले समुदाय को शामिल करते हुये रैलिया, घर-घर पहुचकर, मिडिया और स्थानीय स्तर पर विभिन्न चर्चाओ के माध्यम से कार्यक्रम का आयोजन कर कार्यक्रम को सफल बनावे। कार्यक्रम पश्चात विस्तृत प्रतिवेदन से प्रदेश कांग्रेस कमेटी को अवगत करावें।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments