राजनांदगांव : शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पार्रीखुर्द, संकुल - भर्रेगाँव में संविधान दिवस मनाया गया। प्राथमिक व माध्यमिक शाला के बच्चों व शिक्षकों ने एक साथ संविधान की प्रस्तावना का विधिवत् वाचन किया। संविधान दिवस को विशेष रूप से मनाते हुए बच्चों ने संविधान निर्माण व देश की आजादी में अमूल्य योगदान देने वाले महान विभूतियों जैसे -बाबा साहेब अम्बेडकर, गाँधी जी, चाचा नेहरु, रानी लक्ष्मीबाई, रानी दुर्गावती, सावित्री फुले जी व चिकित्सक की वेशभूषा धारण कर उनके संवाद प्रस्तुत किए। साथ ही बच्चों ने संविधान दिवस विशेष सुंदर रंगोली व चित्रों का भी प्रदर्शन किया। शाला के प्रधान पाठक शिव कुमार सेवता जी, शिक्षिकाओं विभा सिंहमारे व पुष्पलता देवांगन द्वारा संविधान दिवस संबंधी विशेष जानकारियाँ बच्चों को दी गईं।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments