राजनांदगांव : सिकंदराबाद (तेलंगाना) में 26 नवंबर से 6 दिसंबर 2024 तक आयोजित सब-जूनियर बालिका नेशनल हॉकी प्रतियोगिता के लिए राज्य की सब-जूनियर बालिका हॉकी टीम वेनगंगा एक्सप्रेस से राजनांदगांव से सिकंदराबाद के लिए रवाना हुई छत्तीसगढ़ हॉकी के महासचि मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि उक्त चैंपियनशिप में चयनित खिखिलाडियों का चयन विंगत दिनों टीम के कोच अंतराष्र्ीय हॉकी खिलाड़ी मृणाल चौबे के मार्गदर्शन में अंतर्रष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम राजनांदगांव में आयोजित प्रशिक्षण शिविर से किया गया है। जिसमें उत्कृष्ट खेल के प्रदर्शन के आधार पर अंतिम 18 खििलाडियों का चयन उक्त प्रतियोगिता के लिए किया गया ।छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी के मुख्य आतिथ्य तथा अंतराष्र्रीय हॉकी खंिलाड़ी मृणाल चौबे विशेष उपसि्थिति में उक्त प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने वाले खिलाडियों को हॉकी इंडिया द्वारा की गई पहल के तहत अल्फा एक्स नाइन की हॉकी स्टिक तथा छत्तीसगढ हॉकी द्वारा प्लेयिंग किट तथा अन्य खेल सामग्री का वितरण किया गया है। इस अवसर पर हॉकी कोच शकील अहमद, किशोर धीवर, अनीश अहमद, खेमराज सिन्हा, कृष्णा यादव आदि उपस्थित थे।
राज्य की सब-जूनियर बालिका हॉकी टीम का पहला मैच कल 27 नवंबर 2024 को हॉकी झारखंड के साथ खेला जाएगा। उक्त चैम्पियनशिप में राज्य की सब-जूनियर बलिका। हॉकी टीम में शामिल खिलाड़ियों में नौरीन हयात, विशाखा, वसुंधरा मंडावी, स्यामली राय, सोनम राजभर, आराधना राजभर, दुबी रावत, परमेश्वरी, दामिनी खुशरो, जिज्ञाशा कश्यप मधु सिदार, अंजलि एक्का, नैना, काव्य सिं ठाकुर, सुधा साहू, फातिमा जरीन, स्मिता कुजूर, ट्वींकल प्रजा, मृणाल चौबे (कोच), अमिताभ मानिकपुरी सहायक कोच एवं श्रीमती अवंतिका पाठक मैनेजर के रूप में शमिल
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments