अबूझमाड़ के तीन धान खरीदी केंद्रों में छाई विरानी,एक भी किसान ने अब तक नहीं बेचा धान

अबूझमाड़ के तीन धान खरीदी केंद्रों में छाई विरानी,एक भी किसान ने अब तक नहीं बेचा धान

 नारायणपुर : अबूझमाड़ के तीन धान खरीदी केंद्रों में विरानी छाई हुई है। पूरे प्रदेश में पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन केन्द्रों के जरिये धान की खरीदी की जा रही है। वहीं अबूझमाड़ के तीन धान खरीदी केंद्रों में अभी तक बोहनी तक नहीं हुआ हैं जिसमें बासिंग, कोहकामेटा और ओरछा का केन्द्र शामिल हैं। अबूझमाड़ में खेती किसानी के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं होने की वजह से यहां के किसान बारिश के पानी पर निर्भर रहते हैं जिस वजह से यहां की खेती पिछड़ती रहती है। पिछले साल माड़ के सभी केंद्रों में से बासिंग में सबसे ज्यादा धान खरीदी हुई थी इस बार बोहनी नहीं होने से कर्मचारी किसानों की राह ताक रहे हैं।

आईएनएच ने जब बासिंग धान खरीदी केंद्र का मुआयना किया तो पता चला कि धान कटाई के लिए किसानों को मजदूरों की समस्या का सामना करना पड़ रहा हैं। वहीं कुछ किसानों के खेत में फसल पूरी तरह से पक कर तैयार नहीं हुआ हैं। पिछले तीन साल से अबूझमाड़ में सरकारी दाम पर धान की खरीदी की जा रही हैं। जिससे किसानों को बिचौलिए से निजात मिल पाया हैं। 









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments