नाबालिक पीड़िता का दैहिक शोषण करने वाले आरोपी को भेजा गया जेल

नाबालिक पीड़िता का दैहिक शोषण करने वाले आरोपी को भेजा गया जेल

राजनांदगाॅव :दिनांक 28.11.2024 को प्रार्थी थाना लालबाग उपस्थित आकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 16.08.2023 को दोपहर लगभग 12:00 बजे आरोपी द्वारा इनके घर से इनकी नाबालिग बेटी उम्र 16साल 11 माह को भगाकर ले गया और उससे शादी कर अपने घर मे रखा था और लगातार पीड़िता का शरीरिक शोषण करता रहा जिससे पीड़िता गर्भवती हो गयी जिसे प्रसव हेतु जिला अस्पताल राजनादगाव मे भर्ती कराया गया था, पीड़िता अस्पताल मे बच्चे को जन्म दिया है कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 538/24 धारा 363,366,376(2)(n), 376(3) भादवि0, 4,6 पाक्सो एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया। घटना की जानकारी से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। 

पुलिस अधीक्षक राजनादगांव मोहित गर्ग के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा तथा  नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र नायक  के मार्गदर्शन पर चौकी प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार मन्नाडे के नेतृत्व में प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए तत्काल टीम गठित कर  आरोपी शिवकुमार खुटेल पिता स्व 0 बिन्देदास खुटेल उम्र 21 साल  निवासी ग्राम धौराभाठा पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ जिला राजनांदगाव को  दिनांक 29.11.2024 को विधिवत् गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया। जो न्यायालय के आदेश से जिला जेल राजनांदगाॅव भेजा गया है।उपरोक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी  सुकुलदैहान निरीक्षक राकेश कुमार मन्नाडे ,सउनि चंपेश ठाकुर,आर. 1142 रवि कुमार वर्मा  आर. 231 लकेश्वर निराला चालक आर. 283 शेष नारायण सिन्हा की सराहनीय भूमिका रही।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments