राजनांदगांव : प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत मोर जमीन मोर मकान बनाने की सपना देख रहे गरीबों के हितार्थ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सूबे के मुखिया विष्णु देव साय के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। इसी तारतम्य में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज राजनांदगांव गंज मंडी स्थित सिल्वर स्क्रिन में द-साबरमती स्टोरी शो देखकर लौटते वक्त उन्हें भी जनहित में ज्ञापन सौंपा गया। गुप्ता ने बताया कि पिछले डेढ़ साल पूर्व शहर के लोगों के द्वारा नगर निगम पालिक राजनांदगांव मोर जमीन मोर मकान प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत पक्का मकान बनाने के लिए आवेदन पत्र जमा किया गया था।जिसमें आवेदकों की संख्या लगभग 1648 है।
यह आवेदक अपने आवेदन के (DPR) पास होने के लिए दो वर्ष से कतार में लगें है!चूंकि अब प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 का गणेश हो चुका है।हितग्राही अपने आवेदन के बारे में जानकारी लेने नगर पालिक निगम राजनांदगांव पहुंच रहें तो उन्हें फिर से आवेदन फार्म जमा करने कहा जा रहा है और पूराने आवेदन पत्र निरस्त होने की बात कही जा रही है। ऐसे में साल दो साल से पक्के मकान बनाने के सपने देख रहे गरीबों के लिए यह किसी वज्रपात से कम नहीं हैं?वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना2.0 में दो नई शर्ते जोड़ दी गई है जाति प्रमाणपत्र एवं आय प्रमाण पत्र की अनिवार्यता।जिससे आवेदकों भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। नेतृत्व के धनी संवेदनशील प्रधानमंत्री आपसे जनहित में करबद्ध प्रार्थना है कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 अंर्तगत भराए जा रहे नये फार्म जमा करने में जाति प्रमाणपत्र एवं आय प्रमाण पत्र के मापदंडों (शर्तों) को खत्म करने तथा नगर पालिक निगम राजनांदगांव प्रशासन के पास पेंडिंग 1648 आवेदन पत्रों को निरस्तीकरण पर रोक लगाकर 1648 प्रधानमंत्री आवास योजना को मंजूरी (DPR) दे।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments