रसायनिक खाद को सक्रिय करने के लिए नया शोध :अशोक चौधरी

रसायनिक खाद को सक्रिय करने के लिए नया शोध :अशोक चौधरी

 

राजनांदगांव : भाजपा किसान नेता अशोक चौधरी ने कहा कि कृषि वैज्ञानिकों ने खेतों में सुप्त अवस्था में पड़े हुए रसायनिक खाद को सक्रिय करने के लिए नया शोध किया है जिसमें बताया गया है कि गेहूं की फसल में 1 से 2 किलो फिटकरी का छिड़काव करने से जमीन में जो फर्टिलाइजर सुषुप्त अवस्था में पड़ा हुआ है वह पौधों की जड़ों के माध्यम से फसल को प्राप्त हो सकता है। किसान अशोक चौधरी ने बताया कि प्रथम सिंचाई के समय फिटकरी के डाल्ले को पाइप के पास जहां से पानी निकलता है वहां पर एक कपड़े में बांधकर रख देना है जो पानी के साथ में घुलकर खेतों में पहुंच जाएगा और पौधों की जड़ों में पहुंचने के साथ जो रासायनिक खाद जमीन में जमा है वह सक्रिय होकर पौधों को जड़ों के माध्यम से मिल जाएगा किसान भाई याद रहे की फिटकरी जमीन में में ही जाना चाहिए किसान भाई यदि घोल बनाकर स्प्रेयर के माध्यम से अथवा स्प्रिंकलर के माध्यम से पौधों के पत्तों पर डालेंगे तो फसल जल जाएगी इसलिए 2 किलो फिटकरी को पीसकर गेहूं बुवाई के पहले खेतों में छिड़काव कर दें अथवा पहली सिंचाई में पानी के माध्यम से पौधों की जड़ों में सिंचाई कर दें इसका बहुत अच्छा परिणाम फसल उत्पादन में आएगा ऐसा गेहूं अनुसंधान केंद्र के कृषि वैज्ञानिकों ने बताया है । 2 किलो फिटकरी का दाम 100रूपये के आसपास बनेगा 100 में हजारों रुपए का फर्टिलाइजर का लाभ पौधे को मिलेगा ऐसा करने में कोई नुकसान नहीं है गेहूं की पछेती खेती करने वाले अथवा धान फसल के बाद खेती करने वाले किसानों को खास तौर पर इसका उपयोग करना चाहिए।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments