समर्थन दर पर धान खरीदी कांग्रेस सरकार की नीति को भाजपा सरकार ने बदला

समर्थन दर पर धान खरीदी कांग्रेस सरकार की नीति को भाजपा सरकार ने बदला

राजनांदगांव  :  वर्तमान में समर्थन दर पर धान खरीदी जिस रफ्तार से चल रही है। उससे लक्ष्य को प्राप्त करना लगभग संभव है। यह बात कहते हुए जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष भागवत साहू ने आज प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता में पत्रकारों से कहा है कि पूर्व में भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार की धान खरीदी नीति को उपार्जन केंद्रों में मौजूदा मुख्यमंत्री विष्णुदेव सय नीत भाजपा सरकार ने बदल दिया है। इसी के साथ उन्होंने सेवा सहकारी समितियां के माध्यम से किसानों से धान खरीदने के संबंध में 23 बातों में उन्होंने अपने बातें कही हैं।

01 विष्णुदेव साय सरकार की नई नीति से स्पष्ट है कि वह किसानों से धान खरीदी कम करना चाहती है।

02 इस बार 160 लाख मिट्रिक धान खरीदी का लक्ष्य है इसके लिए नवंबर से 31 जनवरी तक का समय निर्धारित है, है, शनिवार, रविवार 47 दिन मिल रहे और सरकारी छुट्टियां को घटाकर कुल

03 इसका मतलब यह है कि प्रति दिन सरकार का लगभग साढे तीन लाख मिट्रिक टन की खरीदी प्रति करनी होगी, तब जाकर लक्ष्य पूरा होगा।

04 वर्तमान में जिस रफ्तार से धान खरीदी हो रही है उसमें लक्ष्य प्राप्त करना असंभव लग रहा।

05 सोसाइटियों को निर्देश है कि एक दिन में अधिकतम 752 क्विंटल यानी 1880 कट्टा धान ही खरीदा जाना है। ऐसे में एक किसान का शेष धान के लिये उसको आगामी दिनों की तारीख दी जा ONGRESS

06 सरकार ने यह घोषणा किया है कि 72 घंटे में किसानों के खाते में पैसा आयेगा, लेकिन जो लोग 14 नवंबर को धान बेचे थे, उनके खाते के रकम नहीं आया है, जो रकम आ रहा है वह एक मुश्त 3100 नहीं सिर्फ 2300 रूपए प्रति क्विंटल ही आ रहा है। (जो समर्थन मूल्य है उतना)

07 अनावरी रिपोर्ट गलत बनाया जा रहा है जिसके आधार पर मात्र 9 से 12-14 क्विंटल धान खरीदा जा रहा है किसानों से पूरा 21 क्विंटल धान नहीं खरीदा जा रहा है।

08 बीज उत्पादक किसानों से सोसायटी में धान नहीं खरीदा जा रहा। सोसायटी में सूचना चस्पा किया गया है कि बीज उत्पादक किसानों का धान नहीं लिया जायेगा।

09 सोसायटी में बारदाना की कमी है किसान परेशान है। सरकार ने कहा कि 50 प्रतिशत नये 50 प्रतिशत पुराने बारदानों का उपयोग किया जाये। 50 प्रतिशत पुराने बारदाने समितियों में पहुंचे ही नहीं, जिसके कारण धान खरीदी बाधित हो रही है।
10 धान खरीदी केन्द्रों में टोकन नहीं जारी किया जा रहा है किसान घंटों खड़े रहते है।

11 आनलाइन टोकन सिस्टम के कारण किसानों को 15 दिन बाद भी टोकन नहीं मिल रहा है।

12 धान की कीमत का भुगतान 2117 रूपए में करें क्योंकि 3100 रूपए भाजपा ने अपने चुनावी वायदे में कहा था। केन्द्र सरकार ने धान का समर्थन मूल्य 117 रूपए बढ़ा दिया है। इस कारण इस वर्ष धान की खरीदी 3100 रूपए से बढ़ाकर 2117 रूपए किया जाये। कांग्रेस के समय भी कांग्रेस ने धान का समर्थन मूल्य 2500 देने का वादा किया था लेकिन समर्थन मूल्य बढ़ने पर कांग्रेस ने 2640 रूपए में धान खरीदी किया था। 

13 धान उपार्जन की कांग्रेस सरकार की नीति को भाजपा सरकार ने बदल दिया है।

14 नई नीति के अनुसार 72 घंटे में बफर स्टॉक के उठाव की नीति को बदल दिया है।

15 पहले इस प्रावधान के होने से समितियों के पास से अधिकार होता था कि वे समय सीमा में उठाव न होने पर चुनौती दे सके।

16 अब जो बदलाव हुआ हुआ है है उसके बाद बफर स्टॉक बाद बफर स्टॉक के उठाव की कोई सीमा ही नहीं है। धान खरीदी केन्द्रों में जगह की कमी आ रही है।

17 पहले मार्कफेड द्वारा समस्त धान का निपटान 28 फरवरी तक कर देने की बाध्यता रखी गई थी।

18 अब इसे बढ़ाकर 31 मार्च कर दिया गया है।

19 धान खरीदी बंद होगी 31 जनवरी को।

20 यानी समितियों / संग्रहण केन्द्रों में धान अब दो महीने तक रखा रहेगा।

21 धान मिलिंग के लिए कांग्रेस सरकार ने प्रति क्विंटल 120 रूपए देने का निर्णय लिया था, जिसका परिणाम यह हुआ था कि प्रदेशभर में 100 नई राइस मिलें खुली थी। 

22 अब सरकार ने मिलर के लिए 120 रूपए को घटाकर 60 रूपए कर दिया है। इस कारण राईस मिलर हड़ताल पर है धान सोसायटी में जाम है।

23 मिलरों को 120 की जगह 60 रूपए देने के फैसले के बाद विभिन्न जिलों में राइस मिलर एसोसिएशन धान की मीलिंग करने में असमर्थता व्यक्त करने लगे है।

आज प्रेस क्लब भवन पत्रकार वार्ता के दौरान भागवत साहू के साथ शाहिद भाई, पंकज बांधव, रूपेश दुबे,  हनी ग्रेवाल, थानेश्वर पाटीला, किशोर श्रीवास्तव, मनीष साहू, राजू भाई आदि उपस्थित थे।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments