सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र का खास महत्व है। वास्तु शास्त्र में ऐसे कई उपायों का जिक्र किया गया है, जिनको करने से इंसान को जीवन की परेशानियों से छुटकारा मिलता है। इनमें से एक उपाय है घोड़े की नाल। माना जाता है कि घोड़े की नाल के उपाय करने से इंसान का जीवन सदैव सुखमय रहता है और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। वास्तु शास्त्र की मानें तो घर के मुख्य दरवाजे पर घोड़े की नाल लगाना बेहद शुभ होता है। इससे नजर दोष से छुटकारा मिलता है। साथ ही घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली का आगमन होता है। ऐसे में आइए जानते हैं घर के मुख्य दरवाजे पर घोड़े की नाल लगाने से किस तरह के लाभ मिलते हैं।
मिलते हैं ये लाभ
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घोड़े की नाल घर के उत्तर या पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना गया है। कहा जाता है कि इससे सुख-सौभाग्य में अपार वृद्धि होती है।
वास्तु शास्त्र की मानें तो घर के मुख्य दरवाजे पर घोड़े की नाल को लगाना इंसान के जीवन के लिए बेहद फलदायी माना गया है। अगर आप घोड़े की नाल को घर के मुख्य दरवाजे पर लगाते हैं, तो इससे आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है और पैसे से संबंधित परेशानी दूर होती है।
अगर आपको लंबे समय से नौकरी नहीं मिल रही है, तो ऐसे में घोड़े की नाल से बनी अंगूठी को बीच की उंगली में धारण कर लें। मान्यता है कि यह उपाय करने से जल्द जॉब लग सकती है।
यदि आप शनि के अशुभ प्रभावों का सामना कर रहे हैं, तो इसके लिए एक बर्तन में तेल और घोड़े की नाल को ड़ालकर शमी के पेड़ के नीचे दबा दें। ऐसा माना जाता है कि यह टोटका करने से शनि की महादशा से मुक्ति मिलती है।
Comments