छत्तीसगढ़ में महतारी शक्ति ऋण योजना लॉन्च: पहले ही दिन मिला 1 हजार महिलाओं को लोन

छत्तीसगढ़ में महतारी शक्ति ऋण योजना लॉन्च: पहले ही दिन मिला 1 हजार महिलाओं को लोन

रायपुर :  छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव सरकार ने महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना की शुरुआत की थी, जिसका लाभ प्रदेश की लाखों महिलाओं को मिल रहा है। इसी तरह अब महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक कदम और बढ़ाते हुए ‘महतारी शक्ति ऋण योजना’ की शुरुआत की गई है। शनिवार को वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने राज्य ग्रामीण बैंक के चेयरमैन विनोद अरोरा के साथ इस योजना को लॉन्च किया।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर ‘महतारी शक्ति ऋण योजना’ की लॉन्चिंग की एक तस्वीर भी साझा की है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- “राज्य ग्रामीण बैंक के चेयरमैन विनोद अरोरा जी के साथ ‘महतारी शक्ति ऋण योजना’ को लॉन्च करते हुए बेहद प्रसन्नता हुई। इसके तहत जिन बहनों का ग्रामीण बैंक में खाता है व महतारी वंदन योजना की राशि उसमें जमा होती है, उन्हें बगैर औपचारिकता के स्वरोजगार हेतु 25 हजार तक का ऋण मिलेगा। माताओं-बहनों का बढ़ रहा है मान और सम्मान।”

पहले दिन 1 हजार महिलाओं को मिला लोन

योजना की लॉन्चिंग के साथ ही इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स भी मिलने लगा है। इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि आज पहले ही दिन बैंक द्वारा 1000 महिलाओं को कुल ऋण राशि रु. 2.25 करोड़ का ऋण स्वीकृत किया गया है।

जानिए क्या है ‘महतारी शक्ति ऋण योजना’?

यह योजना विशेष रूप से छत्तीसगढ़ की महिलाओं को समर्पित है, और इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक स्वावलंबन और सशक्तिकरण के लिए प्रेरित करना है। इस योजना के अंतर्गत, महिलाओं को रु. 25,000/- तक का ऋण प्रदान किया जाएगा, जो उन्हें अपने व्यवसाय या अन्य आर्थिक गतिविधियों को बढ़ाने में मदद करेगा। इस पहल के माध्यम से छत्तीसगढ़ की महिलाओं को आर्थिक दृष्टि से सशक्त बनाने का लक्ष्य है, ताकि वे अपने परिवार और समाज में महत्वपूर्ण योगदान दे सकें।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments