19 छात्राओं से किया हैवानियत, सहयोगी बनी महिला शिक्षिका, पुलिस ने दोनों के खिलाफ दर्ज किया FIR......

19 छात्राओं से किया हैवानियत, सहयोगी बनी महिला शिक्षिका, पुलिस ने दोनों के खिलाफ दर्ज किया FIR......

सूजरपुर :  जिले से गुरु-शिष्य परंपरा को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक स्कूल के शिक्षक ने अपने ही स्कूल की 19 छात्राओं का शोषण किया है। छात्राओं के साथ इस तरह की गंदी हरकतें करने के लिए शिक्षक को स्कूल की ही महिला शिक्षिका लगातार साथ देती रही है। छात्राओं की शिकायत पर पुलिस ने शिक्षक व शिक्षिका के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है। बहरहाल आरोपी शिक्षक व शिक्षिका दोनों फरार है। 

सूजरपुर जिले की एक स्कूल में पढ़ने वाली 19 छात्राएं स्कूल के शिक्षक की हैवानियत से डरी हुई है। परेशान छात्राओं ने शिक्षक की इस हरकत की शिकायत की है। छात्राओं ने पुलिस को आपबीती बताते हुए कहा कि शिक्षक द्वारा पढ़ाई के बहाने लगातार गलत हरकतें करते रहे हैं। अश्लील बातें करना और छेड़छाड़ करना उनके लिए आम बात हो गई थी। उनकी परेशानी ये कि इस तरह की हरकतों की बात सार्वजनिक रूप से कहीं बता भी नहीं पा रही थी। शिक्षक की हरकतें जब बढ़ने लगी तब परेशान छात्राओं ने अपनी आपबीती इस तरह बयान की है। 

शिक्षक सुमन कुमार रवि की हरकतों को लेकर पीड़ित छात्राओं ने शिकायत दर्ज कराई है। छात्राओं ने शिक्षा विभाग के आला अफसरों सहित अपने पैरेंट्स को अपनी दिक्कतों को बताया। शिक्षा विभाग ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरे मामले की जांच कराई। जांच में छात्राओं की शिकायत सही पाई गई है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments