रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के पहले कांग्रेस बड़ा संगठनात्मक बदलाव करने जा रही है। जिसके तहत राजधानी रायपुर समेत कई जिलों के जिला अध्यक्ष जाएंगे। दिसंबर के दूसरे सप्ताह में यह बदलाव किया जायेगा। बदलाव की चर्चाओं के बीच 3 विधानसभाओं के प्रत्याशी पीसीसी चीफ दीपक बैज से मिलने पहुंचे।
सोमवार को विकास उपाध्याय, कुलदीप जुनेजा और पंकज शर्मा ने दीपक बैज से मिलकर शहर और जिला अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर चर्चा की। जिला अध्यक्ष समेत कई पदों पर नियुक्तियों को लेकर बैज ने कहा कि, नगरीय निकाय चुनाव के पहले ही पदाधिकारियों की नियुक्तियां कर ली जाएंगी। संगठन में बदलाव को लेकर वरिष्ठ नेताओं से चर्चा हो रही है।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments