बड़ी कार्रवाई :लंबे समय से अनुपस्थित शिक्षको एवं सहायक ग्रेड तीन पर गिरी गाज,5 को किया गया पद से बर्खास्त

बड़ी कार्रवाई :लंबे समय से अनुपस्थित शिक्षको एवं सहायक ग्रेड तीन पर गिरी गाज,5 को किया गया पद से बर्खास्त

 

 

गोलू कैवर्त संभाग प्रमुख छत्तीसगढ़ बलौदाबाजार:कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश में अनाधिकृत रूप से लंबे समय से अनुपस्थित 3 शिक्षको एवं 2 सहायक ग्रेड तीन पर सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें शासकीय सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।जिसमें विकासखण्ड सिमगा के शास.प्राथ.शाला रिंगनी में पदस्थ सहायक शिक्षक अमित बहादुर,शास.प्राथ.शाला मोपर के सहायक शिक्षक श्रीमती कल्पना कश्यप,शास.प्राथ.शाला छेरकाडीह के सहायक शिक्षक गीतेंद्र सिंह ध्रुव एवं शास.उच्च माध्य.विद्यालय केसदा सहायक ग्रेड तीन शरद कुमार यादव, विकासखण्ड सिमगा के शास. उच्च माध्य.विद्यालय कामता सहायक ग्रेड तीन गौरव कुमार साहू शामिल है। के उपरोक्त कर्मचारीगण अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित शासकीय सेवकों के विरुध्द अनुशासनिक कार्रवाई करते हुए कार्य से पृथक कर दिया गया है। इनके द्वारा मूलभूत नियम 18 एवं छ.ग. सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3(1) (एक) (दो) (तीन) तथा अवकाश नियम 7 निहित नियमों के विपरीत पाया गया जो कदाचरण की श्रेणी में आता है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments