डौंडीलोहारा : संजयनगर में स्थित शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में भारत के संविधान पूर्ण होने के दिवस 75वाँ भारतीय संविधान दिवस मनाया गया।सर्वप्रथम मंचासीन अतिथियों के द्वारा भारत माता व बाबा साहेब अंबेडकर के तैलचित्र के समक्ष पूजन अर्चन के साथ प्रारंभ हुआ।विद्यालयीन शिक्षकों के द्वारा भारतीय संविधान पर अपने व्यक्तव्य प्रदान करने के पूर्व संविधान की आत्मा संविधान की प्रस्तावना का वाचन सभी के द्वारा गया। जिसमें मुख्य वक्ता संस्था प्रमुख प्रदीप कुमार मेश्राम के द्वारा भारत के संविधान को सबसे बड़ा लिखित संविधान बतलाते हुए उसके निर्माण व विस्तार को बतलाया गया।जानकारी प्रदान करते हुए व्याख्याता डुप्ले साहू ने बतलाया कि भारत के संविधान को सबसे बड़ा लिखित संविधान बतलाया गया। संविधान पर जानकारी प्रदान करते हुए व्याख्याता रीना मंडल ने बतलाया कि 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान को भारत में अंगीकृत किया गया।व्याख्याता छाया नंदा ने भारतीय संविधान को नीति निर्देशक तत्वों,कानूनों और विभिन्न नियमों का संग्रह बतलाया और कहा कि भारतीय संविधान हमारे देश को चलाने के लिये एक मुख्य निर्देशक है। व्याख्याता संगीता वैदे ने बाबा साहेब अंबेडकर के जीवनी पर प्रकाश डालते उनको वंचित वर्ग को आगे बढ़ाने हेतू मुख्य संरक्षक बतलाया गया।
व्याख्याता रविंद्रनाथ योगी ने बतलाया कि संविधान में मौलिक अधिकारों और मौलिक कर्तव्यों का संग्रह है जो कि हमें जीवन निर्वाह के साथ साथ ही आगे बढ़ने हेतू प्रेरित करता है। विद्यालयीन बच्चों के द्वारा भाषण के माध्यम से भारतीय संविधान के विकास को पल्लवित किया गया भारतीय संविधान को 2 वर्ष 11 माह 18 दिन में निर्माण की जानकारी दी गई, भारतीय संविधान को विभिन्न देशों के नीतिनिर्देशक तत्वों से लिया गया है। संविधान दिवस के अवसर पर विद्यालय स्तरीय चित्रकला,निबंध, भाषण व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें चित्रकला प्रतियोगिता में ईशा खरे ग्यारहवीं विज्ञान प्रथम, पूजा साहू बारहवीं कला द्वितीय, निबंध प्रतियोगिता में भाविका मेरिया ग्यारहवीं विज्ञान प्रथम, गीताजंली निषाद ग्यारहवीं विज्ञान द्वितीय ,भाषण प्रतियोगिता में गीताजंली निषाद ग्यारहवीं विज्ञान प्रथम, भावना बंबोडे ग्यारहवीं विज्ञान द्वितीय स्थान प्राप्त किया।कार्यक्रम का संचालन शिक्षक हेमंत साहू व आभार ज्ञापन व्याख्याता लवण साहू ने किया।कार्यक्रम में व्याख्याता रामसहाय देशमुख, पुष्पा कटेंद्र , अविनाश कुमार साहू,तेजेश्वरी साहू, एनुका सार्वा,सौरभ शर्मा,सूर्योदय मानिकपुरी, डामन देशमुख, गिरीश साहू सहित सभी शिक्षक, तेजप्रकाश पटेल, पुष्कर तामुरिया सहित सभी बच्चों का सहयोग रहा।

Comments