कब है साल की आखिरी पूर्णिमा? जानें तारीख और स्नान-दान का शुभ मुहूर्त

कब है साल की आखिरी पूर्णिमा? जानें तारीख और स्नान-दान का शुभ मुहूर्त

हिंदू धर्म में पूर्णिमा की तिथि अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है। पूर्णिमा के दिन स्नान-दान करने से पुण्यकारी फलों की प्राप्ति होती है। इतना ही नहीं इस दिन व्रत रखकर भगवान सत्यानारायण की पूजा करने औ कथा सुनने से घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। वहीं अगर संभव हो तो पूर्णिमा के दिन गंगा या किसी पवित्र नदी में स्नान करें। ऐसा करने से व्यक्ति को अपने सभी पापों से छुटकारा मिलता है। तो चलिए अब जानते हैं कि साल 2024 की आखिरी पूर्णिमा कब है और स्नान-दान के लिए शुभ मुहूर्त क्या रहेगा। 

साल 2024 की आखिरी पूर्णिमा कब है? 

इस साल की आखिरी पूर्णिमा 15 दिसंबर 2024 को मनाई जाएगी। पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष माह की पूर्णिमा तिथि का आरंभ 14 दिसंबर को दोपहर 4 बजकर 58 मिनट पर होगा। पूर्णिमा तिथि समाप्त 15 दिसंबर को दोपहर 2 बजकर 31 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, मार्गशीर्ष पूर्णिमा 15 दिसंबर को ही मनाई जाएगी। 

मार्गशीर्ष पूर्णिमा 2024 स्नान-दान मुहूर्त

मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन स्नान-दान के लिए ये दो मुहूर्त सबसे उत्तम रहेगा। ब्रह्म मुहूर्त 15 दिसंबर को सुबह 5 बजकर 17 मिनट से सुबह 6 बजकर 12 मिनट तक रहेगा। वहीं अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 56 मिनट से दोपहर 12 बजकर 37 मिनट तक रहेगा। इन दोनों मुहूर्त में आप स्नान-दान कर शुभ और पुण्य फलों की प्राप्ति कर सकते हैं। 

पूर्णिमा का महत्व

किसी भी पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु की पूजा का खास महत्व है। इसके अलावा मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन चंद्र देव की पूजा का भी विधान है। कहते हैं इसी दिन चंद्रदेव अमृत से परिपूर्ण हुए थे। ऐसे में अगर किसी जातक की कुंडली में चंद्र कमजोर है तो वो पूर्णिमा के दिन चंद्र देव की पूजा करें और मंत्रों जा जाप करें। इसके अलावा सफेद चीजों का दान करें।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments