राजनांदगांव : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक दिवसीय दौरे पर राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम पंचायत टेड़ेसरा-सांकरा एवं धीरी पहुंचे थे।जहां उन्होंने करोड़ों रुपए की लागत से निर्मित सामूदायिक भवन निर्माण त्रिमूर्ति मंदिर, वार्ड क्रमांक6,7में मंच में शेड निर्माण कार्य,व्यवसायिक परिसर निर्माण ,नक्टा तालाब में में पचरी निर्माण, गौठान में आजिविका मिशन शेड निर्माण, शासकीय नवीन शाला में आहता जिर्णोद्धार, शीतला मंदिर जिर्णोद्धार, पशु आश्रम सुरक्षा कार्य ,सत्य कबीर पंथ श्री हुजूर प्रकाशमुनी साहेब कुटी सामुदायिक भवन निर्माण, अटल आवास में सांस्कृतिक मंच निर्माण, पंचायत के सामने मंच में शेड निर्माण ,दगदेवा तालाब में निर्मला घाट निर्माण कार्य सहित सांकरा में किसान कुटीर निर्माण कार्य का लोकार्पण कर जनता को समार्पित किया।ग्राम पंचायत टेड़ेसरा में आयोजित लोकार्पण समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सर्वप्रथम परंपरागत रूप से सत्य कबीर पंथ श्री हुजूर प्रकाशमुनी साहेब कबीर के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण कर एवं पूजा -अर्चना कर एवं राजगीत अरपा पैरी के धार महानदी हे आपार के गीत गाकर समारोह शुभारंभ किया गया।ततपश्चात सरपंचों द्वय... एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भागवत साहू के द्वारा आयोजन के मुख्य अतिथि कर रहे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, समारोह के अध्यक्षता कर रहे डोंगरगांव विधायक दलेश्वर साहू, विशिष्ट अतिथि के रुप में अपनी गरिमामय उपास्थि प्रदान कर रहे भोलराम साहू विधायक खुज्जी,श्रीमती हर्षिता बघेल विधायक डोंगरगढ़, भागवत साहू, अध्यक्ष जिला साहू संघ, राजनांदगांव, अंगेश्वर देशमुख, प्रमोद साहू उपाध्यक्ष श्री सदगुरू कबीर धर्म गुरु दामाखेड़ा,खिलेश्वरी साहू सभापति जनपद पंचायत राजनांदगांव, नवाज खान पूर्व अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक एवं महापौर श्रीमती हेमदेशमूख का पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया। इस स्वागत भाषण को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भागवत साहू ने कहा कि टेड़ेसरा में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का विशेष स्नेह है भागवत साहू ने कहा कि आज जो टेड़ेसरा में विकास निर्माण कार्य हुए हैं वह सब पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के द्वारा जारी धनराशि से संभव हो पाया है और आज यह भी संयोग है कि उन्हीं के करकमलों से लोकार्पण किया जा रहा है।
साहू ने इसके लिए क्षेत्र वासियों की ओर से भूपेश बघेल का आभार जताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डोंगरगांव विधायक दलेश्वर साहू ने कहा कि भूपेश सरकार ने मुझे पिछड़ा वर्ग प्राधिकरण का दायित्व सौंपा गया था और मेरे द्वारा उस जिम्मेदारी को बखूबी निर्वहन किया गया मेरे द्वारा समाज के विभूतियों के नाम से भवन निर्माण कार्य, धार्मिक स्थलों के लिए काम सहित किसानों के हित के लिए कई कार्य संपादित करने का कार्य किया गया है,उन्होंने ने पिछड़ा वर्ग प्राधिकरण आयोग की जिम्मेदारी देने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया।मुख्य अतिथि के आसंदी से अपने अतिथि उद्गगार में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मौजूदजनों को प्रणाम करते हुए कहा कि सरपंच श्रीमती दानी बाई साहू के अथक प्रयास से आज आपके क्षेत्र में करोड़ों रुपए की लागत से हुए विकास निर्माण कार्य का लोकार्पण किया गया है। इसके लिए उन्होंने सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।वहीं चुनिंदा पत्रकारों के द्वारा धान खरीदी को लेकर पूछे गए प्रश्न पर पर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि आम किसान समझ गया है कि सरकार कोई ना कोई बहाना बनाकर धान खरीदना नहीं चाहती है। पहले अनावरी के लिए कमेटी बनाई।फिर टोकन आन लाइन आफ लाइन फिर बरदाना50℅देना 20% व100% देना उसके बाद सभी सोसायटियों में लिमिट किसी में 1000 का है किसी में 1500 सौ किसी में3000 हजार का किसी में आठ सौ का इस लिमिट के कारण किसान धान नहीं बेच पा रहें हैं।और उसके बाद तौलाई हो रहा है तो 41 किलो धान42 किलो 42 500ग्राम जिससे किसानों को नुकसान हो रहा है,उसके बाद भी सोसाइटी धान खरीदी केंद्र में धान नहीं उठाने कारण पुरा जाम हो गया है।पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी तरह मोहला मानपुर में धान खरीदी बंद कर दिया गया है।इसी तरह अनेक सोसायटी में जहां धान का उठाव नहीं हुआ है वहां धान खरीदी बंद हो जायेगी।वैसे भी 75 दिन की धान खरीदी में 35 दिन छुट्टी का है।जिसमें20दिन बित गया है और20%धान खरीदी नहीं हुआ है।अब 75 दिन में55 दिन बचा है उसमें यह सरकार पूरे90प्रतिशत धान कैसे खरीदी करेगी?कर सवाल खड़ा किए। नगरीय निकाय चुनावों को लेकर सवाल पर कहा कि प्रत्यक्ष कराए, हम लोग प्रयोक्ष महापौर का चुनाव कराए थे,आखिर मुख्यमंत्री बनता है तो प्रत्यक्ष थोड़ी बनता है!देश का प्रधानमंत्री भी प्रत्यक्ष नहीं बनता आखिर वह भी विधायकों एवं सांसदों के द्वारा बनतें हैंवह भी एक व्यवस्था थी आपने बदल दिया कोई बात नहीं लेकिन आरक्षण जो किएं हैं उसमें पिछड़ावर्ग को नुकसान होने की बात कही गई।
वहीं पूर्व सीएम ने कहा कि एक साल में टेड़ेसरा में कोई नया काम आया है तो बता दो।पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नया पार्टी बनाने के सवाल पर कहा कि मैं इसका जवाब दे चुका हूं मितान क्लब में जाने से या गौठान समिति में जाने से या महिला समूह में जाने से कोई पार्टी बना लेता है।ये तनखईय्या लोग जो है ना अब भाजपा में विष्णु देव साय के साथ कोई खड़ा नहीं है।जो तनख्ईय्या जो लोग है क्योंकि उनकी सोच उतनी ही है।कांग्रेस पार्टी छोड़ने का सवाल ही नहीं उठता, कांग्रेस पार्टी ने मुझे क्या नहीं दिया है।कार्यशाला आयोजित था बहुत से वक्ता थे उनमें से मैं भी एक वक्ता था।पूर्व मुख्यमंत्री इसे मानसिक दिवालिया बताया।लोकार्पण समारोह में विधायक भोलराम साहू विधायक, हर्षिता बघेल हेमदेशमूख, प्रमोद साहू उपाध्यक्ष श्री सदगुरू कबीर धर्मगुरु दामाखेड़ा,आदि ने भी अपने उदगार व्यक्त किए।इस दौरान कांग्रेस के कार्याकर्ता -पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में टेड़ेसरा सांकरा सहित धीरी क्षेत्र के ग्रामवासी उपास्थित थे।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments