ससुराल वाले बना रहे थे धर्मांतरण का दबाव, आहत युवक ने की आत्महत्या

ससुराल वाले बना रहे थे धर्मांतरण का दबाव, आहत युवक ने की आत्महत्या

धमतरी:  प्रदेश में धर्मांतरण को लेकर बवाल मचा है। धमतरी में धर्मांतरण कराने दबाव बनाने का मामला सामने आया है। धर्मांतरण दवाब की वजह से एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी है। पूरा मामला अर्जुनी थाना अंतर्गत ग्राम पोटियाडीह का है।

बता दें कि धर्मांतरण के लिए दबाव बनाने का आरोप किसी ओर पर नहीं बल्कि मृतक की पत्नी और सास ससुराल वालों पर लगा है। मृतक लिनेश साहू के ऊपर धर्मांतरण कराने इस कदर दबाव बनाया कि सहन नहीं कर पाया और फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। मामले का खुलासा तब हुआ जब मृतक मरने से पहले अपने स्टेटस में अपनी पत्नी, सास,उसकी बड़ी ओर छोटी बहन पर दबाव बनाने का जिक्र करते हुए लिखा है कि वो अपनी पत्नी से बहुत परेशान है। जो धर्म परिवर्तन करने परेशान करती है। मृतक अपने ही घर में गमछे को फंदा बनाकर आत्महत्या कर लिया। वहीं इस मामले में परिजन कुछ भी बोलने से इकार कर दिया। वहीं पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments