दिल्ली चुनाव के लिए मनीष सिसोदिया की सीट बदली,उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी

दिल्ली चुनाव के लिए मनीष सिसोदिया की सीट बदली,उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025  : दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में कुल 20 नाम हैं। सभी 20 सीटों पर नए चेहरे हैं। पार्टी ने 21 नवंबर को उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी, जिसमें 11 नाम थे। अब तक आम आदमी पार्टी कुल 31 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुकी है। दिल्ली विधानसभा चुनाव अगले साल फरवरी के महीने में हो सकते हैं। चुनाव आयोग ने अब तक चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं किया है, लेकिन आम आदमी पार्टी पूरे दमखम के साथ चुनाव की तैयारी में जुट गई है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी पिछले 10 साल से सत्ता में है और केजरीवाल जीत की हैट्रिक लगाने के लिए अपना सब कुछ झोंक रहे हैं।

आम आदमी पार्टी की दूसरी लिस्ट में सबसे अहम बात यह है कि मनीष सिसोदिया की सीट बदल दी गई है। अब तक वह पटपड़गंज विधानसभा से चुनाव लड़ते थे और जीत भी हासिल कर रहे थे, लेकिन इस बार वह जंगपुरा से चुनाव लड़ रहे हैं। पटपड़गंज सीट से सिसोदिया की जगह यूट्यूबर और शिक्षक अवध ओझा को टिकट दिया गया है। अवध ओझा हाल ही में आम आदमी पार्टी का हिस्सा बने हैं।

विधानसभा चुनाव 2025 के लिए आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार

उम्मीदवार सीट
नरेला दिनेश भारद्वाज
तिमारपुर सुरेंद्र पाल सिंह बिट्टू
आदर्श नगर मुकेश गोयल
मुंडका जसबीर कराला
मंगोलपुरी राकेश जाटव धर्मरक्षक
रोहिणी प्रदीप मित्तल
चांदनी चौक पुनर्दीप सिंह साहनी (सैबी)
पटेल नगर प्रवेश रतन
मादीपुर राखी बिडलान
जनकपुरी प्रवीण कुमार
बिजवासन सुरेंद्र भारद्वाज
पालम जोगिंदर सोलंकी
जंगपुरा मनीष सिसोदिया
देवली प्रेम कुमार चौहान
त्रिलोकपुरी अंजना पारचा
पटपड़गंज अवध ओझा
कृष्णा नगर विकास बग्गा
गांधी नगर नवीन चौधरी (दीपू)
शाहदरा जितेंद्र सिंह शंटी
मुस्तफाबाद आदिल अहमद खान
छतरपुर ब्रह्मा सिंह तंवर
किराड़ी अनिल झा
विश्वास नगर दीपक सिंघला
रोहतास नगर सरिता सिंह
लक्ष्मी नगर बीबी त्यागी
बदरपुर राम सिंह
सीलमपुर जुबैर चौधरी
सीमापुरी वीर सिंह धींगान
घोंडा गौरव शर्मा
करावल नगर मनोज त्यागी
मटियाला सोमेश शौकीन

हाजी यूनुस का टिकट कटा

मुस्तफाबाद से आदिल अहमद खान को टिकट दिया गया है। विधायक हाजी यूनुस का टिकट कट गया है। चांदनी चौक विधानसभा से विधायक प्रह्लाद सिंह साहनी के बेटे पुरंदीप सिंह साहनी को टिकट दिया गया। वहीं, कृष्णा नगर से विधायक एस के बग्गा के बेटे विकास बग्गा को टिकट दिया गया। दिल्ली विधानसभा के स्पीकर रामनिवास गोयल जगह जितेंद्र सिंह शंटी को टिकट दिया गया।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments