देश को बर्बाद करने में कांग्रेस का हाथ  :विधायक पुरंदर मिश्रा

देश को बर्बाद करने में कांग्रेस का हाथ :विधायक पुरंदर मिश्रा

रायपुर :प्रदेश में आगामी निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल शुरू हो गई है। इस कड़ी में महापौर के लिए आरक्षण से पहले कांग्रेस में दावेदारी की होड़ लग गई है। दरअसल एजाज ढेबर के बाद प्रमोद दुबे, श्रीकुमार मेनन दावेदारी कर रहे हैं।

महापौर पद जता रहे दावेदारी :

वहीं महापौर एजाज ढेबर इससे पहले भी चुनाव लड़ने की इच्छा जता चुके हैं। ऐसे में प्रमोद दुबे ने की महापौर की टिकट के लिए दावेदारी की है। इस मामले में प्रमोद दुबे ने कहा कि, मैं पहले भी निर्वाचित महापौर था, मेरी स्वाभाविक दावेदारी है। इस पर श्रीकुमार ने कहा, मैं चुनाव लड़ने तैयार हूं आरक्षण के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। इसके MIC सदस्य श्रीकुमार मेनन ने भी महापौर पद पर अपनी दावेदारी जताई है। 

देश को बर्बाद करने में कांग्रेस का हाथ :

ऐसे में इस मामले में BJP विधायक पुरंदर मिश्रा ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि, कांग्रेस का नाम सुनते ही हाथ पैर में खुजली शुरू हो जाती है। शादी तय हुई नहीं है बारात की तैयारी करने लगते हैं और बच्चा हुआ नहीं है नामकरण की तैयारी करने लगते हैं। देश को बर्बाद करने में कांग्रेस का जितना हाथ है। किसी का नहीं है। कांग्रेस का कल्चर ही ऐसा है, डेढ़ सौ सालों से यही कर रहे हैं। जहां तक महापौर चुनाव की बात है, रायपुर में कमल खिलेगा








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News