सर्वसहमति से अनूपम बाजपेयी बनाए गए लवन मंडल अध्यक्ष

सर्वसहमति से अनूपम बाजपेयी बनाए गए लवन मंडल अध्यक्ष

गोलू कैवर्त संभाग प्रमुख छत्तीसगढ़ बलौदाबाजार :लवन मंडल भाजपा अध्यक्ष विजय यदु का कार्यकाल पूरा होते नए अध्यक्ष का ताज युवा चेहरा अनूपम बाजपेयी के सिर पर सर्वसहमति से पहनाया गया।विजय केसरवानी वरिष्ठ भाजपा नेता एवं प्रभारी के उपस्थिति में लवन में शुक्रवार को मंडल अध्यक्ष मनोनयन की प्रक्रिया सम्पन्न हुआ जंहा सर्वसहमति से युवाओं के आइकॉन अनूपम बाजपेयी को भाजपा के अन्य दिग्गज नेताओं के उपस्थित में कार्यकर्ताओं ने लवन मण्डल भाजपा अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।अध्यक्ष मनोनीत किये जाने के कुछ मिनट बाद ही भाजपा के सभी नेताओं सहित उपस्थित कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं सहित रंग गुलाल से तिलक लगाकर स्वागत बधाई शुभकामनाएं दिये।

अनूपम बाजपेयी के लवन मंडल अध्यक्ष बनने की खबर पूरे लवन क्षेत्र में आग की तरह फैल गई जानकारी लगते ही लोगों ने मोबाईल एवं मिलकर बधाई देने का सिलसिला जारी है।वहीं अध्यक्ष बनने पर अनूपम बाजपेयी ने गोलू कैवर्त श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ के जिला संगठन प्रभारी बलौदाबाजार से बात करते हुए कहा कि मिली हुई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी निष्ठा पूर्वक निर्वहन करूँगा, बड़ी जिम्मेदारी देने के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, डिप्टी सीएम विजय शर्मा, राजश्व मंत्री टंक राम वर्मा, विजय केसरवानी वरिष्ठ भाजपा नेता,पवन साहू वरिष्ठ भाजपा नेता सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि उनके विश्वासो के अनुरूप खरा उतरने की हर सम्भव कोशिश करूंगा, पार्टी की रीति नीति पर सदैव अमल करने जैसे अन्य विषयों पर फोकस करते रहने की बात भी कहा ।वहीं बधाई देने वाले भाजपा नेताओं में रमण साहू ,गोपाल साहू अधिवक्ता लवन, शिव वर्मा उपसरपंच डोंगरा, रतिराम कैवर्त तिल्दा, हरीश्वर कैवर्त तिल्दा, पंकज घृतलहरे डोंगरीडीह, भगदन कैवर्त डोंगरीडीह, अनिल कैवर्त डोंगरीडीह, विजय साहू पूर्व सरपंच लाटा,ललित कैवर्त सुनसुनिया, धन साय कैवर्त सरपंच चंगोरी,बलराम कैवर्त सरपंच प्रतिनिधि बाजार भाटा, राधेश्याम कैवर्त भाजपा नेता बाजार भाटा, नेतराम कैवर्त गंगई, सहित तमाम लोगों ने बधाई शुभकामनाएं दिये ।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments