भाजपा मंडल अध्यक्षों की घोषणा

भाजपा मंडल अध्यक्षों की घोषणा

राजनांदगांव : भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे देशभर में चलाये जा रहे संगठन महापर्व के चौथे पड़ाव में आज जिला भाजपा ने नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों की घोषणा की। घोषणा के पूर्व सभी विधानसभा क्षेत्र के 16 मंडलों में कार्यकर्ताओं की बैठकें ली गई और उसके पश्चात् उन बैठकों में मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणा की गई।

जिला भाजपा मीडिया सेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पार्टी के अध्यक्ष रमेश पटेल ने एक प्रेस बयान में बताया कि राजनांदगांव विधानसभा में चार मंडल गठित किये गये है जिसमें राजनांदगांव दक्षिण मंडल की जवाबदेही प्रशांत गोलू गुप्ता, राजनांदगांव उत्तर मंडल के अध्यक्ष सुमीत भाटिया, सुकुलदैहान मंडल के अध्यक्ष मनोज साहू व सोमनी मंडल में खिलेश्वर साहू को जवाबदेही दी गई। इसी तरह डोंगरगढ़ विधानसभा के डोंगरगढ़ शहर मंडल में जसमीत बन्नोआना, ग्रामीण मंडल में अनिल सिन्हा, तिलई मंडल में परदेशीराम सोनबोईर, घुमका मंडल में नरेन्द्र वर्मा अध्यक्ष बनाये गये। इसी प्रकार डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र के डोंगरगांव में दीना पटेल, अर्जुनी मंडल में भुवन साहू, तुमड़ीबोड़ मंडल में जागेश्वर यादव, मुसरा-मुरमुुंदा मंडल में लक्ष्मीनारायण वर्मा व लालबहादुर नगर मंडल में मनोज कांडे को अध्यक्ष बनाया गया। इसी प्रकार खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के छुरिया मंडल में कांता प्रसाद साहू, गैंदाटोला मंडल में खिलेश्वर साहू व कुमर्दा मंडल में हृदय राम देवांगन को अध्यक्ष पद की जवाबदेही दी गई। जिला भाजपा के पदाधिकारियों राजेन्द्र गोलछा, उपाध्यक्ष, सावन वर्मा, लीलाधर साहू, आभा तिवारी, मूलचंद लोधी, सुरेन्दर सिंह बन्नोआना, राजेश श्यामकर, कैलाश शर्मा, गिन्नी चावला, आलोक बिंदल ने नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों को बधाईयॉ दी है।
 









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments