पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का निधन हो गया है। पूर्व पीएम ने 92 साल की उम्र में अंतिम सांस ली है। बता दें कि पीटीआई के मुताबिक, डॉ. मनमोहन सिंह को स्वास्थ्य संबंधी समस्या के बाद एम्स दिल्ली के इमरजेंसी वार्ड  में भर्ती कराया गया था। डॉ. मनमोहन सिंह ने साल 2004 से लेकर 2014 तक यूपीए की सरकार में भारत के प्रधानमंत्री का पद संभाला था। उनके निधन पर भारत के राजनीतिक समेत विभिन्न क्षेत्र के हस्तियों की ओर से शोक संदेश आ रहे हैं।

रॉबर्ट वाड्रा ने किया कंफर्म

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन की खबर की पुष्टि की है। वाड्रा ने लिखा- "प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी के निधन के बारे में जानकर मुझे गहरा दुख हुआ है। उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ। हमारे राष्ट्र के प्रति आपकी सेवा के लिए धन्यवाद। देश में आपके द्वारा लाई गई आर्थिक क्रांति और प्रगतिशील बदलावों के लिए आपको हमेशा याद किया जाएगा।"

अप्रैल में राज्यसभा से रिटायर हुए थे

बीते 26 सितंबर 2024 को डॉ. मनमोहन सिंह 92 साल के हो गए थे। मनमोहन सिंह का जन्म साल 1932 में अविभाजित भारत में हुआ था। जहां उनका जन्म हुआ आज वह क्षेत्र पाकिस्तान के पंजाब में पड़ता है। आपको बता दें कि मनमोहन सिंह को भारत में आर्थिक सुधारों के प्रमुख वास्तुकार के रूप में श्रेय दिया जाता है।

पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह 2004 से 2014 तक भारत के प्रधानमंत्री थे। वह संसद के उच्च सदन राज्यसभा के सदस्य थे। मनमोहन सिंह 21 मार्च, 1998 से 21 मई 2004 तक सदन में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी भी संभाली थी। डॉक्टर मनमोहन सिंह इसी साल अप्रैल महीने में राज्यसभा से रिटायर हुए थे जिसके बाद उनके एक प्रतिष्ठित संसदीय करियर का अंत हुआ था।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments