अखिल भारतीय हल्बा /हलबी आदिवासी समाज  के तत्वाधान मे सामाजिक एकता एव भाईचारे का प्रतीक शक्ति दिवस पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया!

अखिल भारतीय हल्बा /हलबी आदिवासी समाज के तत्वाधान मे सामाजिक एकता एव भाईचारे का प्रतीक शक्ति दिवस पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया!

बालोद : अखिल भारतीय हल्बा /हलबी आदिवासी समाज डौडी लोहारा के तत्वाधान मे सामाजिक एकता एव भाईचारे का प्रतीक शक्ति दिवस पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया!नगर मे माँ दंतेश्वरी,  आगदेव, के साथ भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई! नगर के हल्बा सामाजिक भवन पर सामाजिक ध्वजारोहन किया गया!मुख्य समारोह का आयोजन सामाजिक भवन बटेरा (डौडी लोहारा )मे सम्पन हुआ!समाज के बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया.

समारोह का सुभारम्भ माँ दंतेश्वरी की तेल चित्र पर दीप प्रज्वालित एव पूजा अर्चना कर किया गया!समारोह मे सामाजिक पत्रिका का विमोचन प्रतिभा सम्मान  एव सेवानिवृत कर्मचारी का शाल श्रीफल द्वारा किया गया!कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर थे उन्होंने समाज को सम्बोधित करते हुए शिक्षा पर बल दिया, और समाज के लोगो को अधिक से अधिक शिक्षा ग्रहण कर आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी!ब्लाक अध्यक्ष इनम ठाकुर ने सम्बोधित करते हुए कहा की महासभा द्वारा पारित किया गया नियम का पालन करना सभी को आवश्यक है समाज मे नियम के अनुसार ही सभी कार्यक्रम सम्पन कराया जाए!कार्यक्रम को ब्लाक सचिव चैतन्य नायक केंद्रीय उपाध्यक्ष बसंता ठाकुर, कर्मचारी प्रकोष्ठ शाखा अध्यक्ष ललित भुआर्य सर्किल अध्यक्ष दायलू राम कोसमा एम अन्य वक्ताओ के द्वारा कार्यक्रम को सम्बोधित किया गया!कार्यक्रम मे सेवानिवृत कर्मचारियों प्रधानपाठक सेवाराम चंदेल, लीलू राम ढाले और बीर सिंग खुरश्याम एवं वरिष्ठ नागरिकों का शाल श्रीफल भेट कर सम्म्मान किया गया!कार्यक्रम का संचालन संजय नायक, कार्तिक रात्रे एवं आभार प्रदर्शन शिशुपाल देहारी द्वारा किया गया.

 इस समस्त कार्यक्रम मे मिडिया प्रभारी डी आर पिकेश्वर,ग्राम प्रमुख शिशुपाल देहारी, सुरेन्द्र देहारी, पार्षद रहिमत कोसमा, दशोदा भुआर्या, मधु देहारी आश्वानती बाई, विदेशी राम, पवन कोलियारे, सनद भुआर्या, उदय कोमा, सत्यम कोसमा अमृत खरे एवं समाज के महिला पुरुषो का योगदान रहा.










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments