परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद/ छुरा :अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सेवार्थ विद्यार्थी आयाम जिसे स्टूडेंट फॉर सेवा कहा जाता है जिनके द्वारा लगातार प्रत्येक क्षेत्रों में अनेक प्रकार के सेवा कार्य किए जाते हैं, जिनके छत्तीसगढ़ प्रांत के छुरा इकाई द्वारा समस्त नगरवासी के सहयोग से विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन रक्तदान महादान की भावना के साथ नगर के ह्रदयस्थल शीतला मंदिर प्रांगण में दिनांक 29 दिसंबर 2024 दिन रविवार को किया गया है। जिसका प्रमुख उद्देश्य जन जन को रक्तदान हेतु जागरूक करना तथा जरूरतमंद को उचित समय में रक्त की उपलब्धता कराना है छुरा नगर में सेवार्थ विद्यार्थी के प्रदेश सह संयोजक भिषेक पांडेय, राहुल सिन्हा, निखिल कोठारी, यामिनी सिन्हा तथा अन्य नगरवासियों के द्वारा यह आयोजन किया जा रहा है तथा नगरवासियों से आग्रह किया जा रहा है कि अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान महादान में भाग लेकर किसी के प्राण बचाने का पुण्य प्राप्त करें, रक्तदाता को प्रमाण पत्र तथा उपहार देकर सम्मानित भी किया जाएगा ।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments