जगदलपुर: में रफ्तार में वाहनों को दौड़ाना, शराब का नशा, लापरवाही के चलते 20 माह में अब तक 389 लोगों की जान चली गई है। ये आंकड़े बेहद डराने वाले हैं।
जगदलपुर में रफ्तार में वाहनों को दौड़ाना, शराब का नशा, लापरवाही के चलते 20 माह में अब तक 389 लोगों की जान चली गई है। ये आंकड़े बेहद डराने वाले हैं। शासन-प्रशासन के द्वारा लोगों को जागरूक करने के साथ ही हाईवे पर शराब पीकर वाहन ना चलाने की बात कही जाती है, जबकि चारपहिया वाहनों में तेज रफ्तार से गाना बजाने के साथ ही कई बार बिना इंडिकेटर दिखाए भी वाहनों को मोड़ दिया जाता है, जिसके कारण घटनाएं बढ़ रही हैं।
बात करे अगर वर्ष 2023 में जनवरी से लेकर अक्तूबर तक की इन 10 माह में 400 सड़क हादसे हुए हैं। जिनमें 205 लोगों ने अपनी जान गवाईं है, वहीं 270 लोग घायल भी हुए। वहीं बात करे अगर वर्ष 2024 की तो इन 10 माह में 406 दुर्घटना हुई है, जिसमें 184 की मौत व 319 घायल हुए हैं।



Comments