ट्रेक्टर ट्राली चोरी करने वाले आरोपी भेजें गये जेल
सारंगढ़ :20 दिसंबर 2024 के मध्य रात्रि में प्रार्थी अजय कुमार बर्मन निवासी भटगांव का नीला रंग की अजय कृषि फार्म भटगांव लिखा ट्रेक्टर का ट्राली को अज्ञात चोर चोरी कर ले गये थे कि- प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध पंजी बद्ध कर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर विवेचना में लिया गया। श्रीमान पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा द्वारा त्वरित कार्यवाही कर अज्ञात आरोपी एवं चोरी गई ट्राली की पतासाजी करने की निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पांडे एवं SDOP विजय ठाकुर के मार्ग दर्शन पर थाना प्रभारी सउनि भगवती प्रसाद कुर्रे एवं सरिया थाना प्रभारी व साइबर टीम के नेतृत्व में टीम बनाकर तकनीकी संसाधनों एवं सूचना तंत्र के माध्यम से लगातार पतासाजी करने पर पता चला कि - थाना सरिया क्षेत्र के ग्राम बिलाईगढ़ अ के मनबोध यादव अपने साथी दुर्गेश सिदार ,उग्रसेन कोडाकू के साथ मिलकर चोरी कर अपने ट्रेक्टर के इंजन में टोचन कर अपने ससुराल ले जाकर ट्राली के नीला रंग को बदल कर लाल रंग कर दिया है और यादव कृषि फार्म बिलाईगढ़ लिखा दिया है ।
विदित हो कि - सूचना पर आरोपीगणों से पूछताछ कर चोरी में प्रयुक्त ट्रेक्टर इंजन एवं चोरी गई ट्राली को जप्त कर आरोपीयों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे जेल भेजा गया है। संपूर्ण कार्यवाही में सउनि भगवती प्रसाद कुर्रे थाना प्रभारी भटगांव, सउनि बृजमोहन कश्यप,सउनि टीकाराम खटकर थाना प्रभारी सरिया आरक्षक खेलावन बघेल, नरेन्द्र चंद्रा, राजकुमार साव, कृष्णा डनसेना एवं साइबर प्रभारी व उनकी टीम एवं समस्त थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments