हालेकोसा में 4 जनवरी से 10 जनवरी तक शिव पुराण कथा का होगा आयोजन
छुरिया। अंतरराष्ट्रीय संत श्री प्रदीप मिश्रा का 7 दिवसीय शिव महापुराण-कथा का आयोजन विकासखण्ड के ग्राम हालेकोसा में 4 जनवरी से 10 जनवरी तक होने जा रहा। जिसकी तैयारी जोर शोर से चल रहा है। पंडित प्रदीप मिश्रा के आगमन व ट्राफिक को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट नजर आ रहा है।
ग्राम पंचायत हालेकोसा में 2020 में अन्तरराष्ट्रीय संत श्री प्रदीप मिश्रा का कथा का आयोजन किया जा चुका हैं। उस समय के भीड़ को देखते हुऐ आयोजन समिति ने इस बार व्यवस्था में कोई कोर कसर नहीं रखेगा।तैयारी अंतिम चरण में है कार्यक्रम 4 जनवरी से 10 जनवरी तक होगा। संत श्री के द्वारा भगवान शिव जी पर ही अपना कथा प्रस्तुत करेंगे ।आयोजन समति के दिनेश साहू ने बताया कि गुरुजी के द्वारा हालेकोसा में शिव महापुराण कथा का प्रवचन देंगे जिसमे छत्तीसगढ़ के आलावा दूसरे राज्यो से भी भक्त आने की संभावना है ।रोजाना लाखो के तदाद में लोग आएंगे पूर्व वर्षों में जिस तरह भक्तों की उपस्थिति रही उससे ज्यादा आने की उम्मीद है,समति के तुलाराम साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पंडित प्रदीप मिश्रा के लाखों अनुवाई है इसलिए भोजन भंडारा का भी व्यवस्था किया गया है । इसी तरह से जिला पुलिस प्रशासन की ओर से भी तैयारियां किया जा रहा है। उक्त सम्बन्ध में अनुविभागीय अधिकारी एसडीओपी आशीष कुंजाम डोंगरगढ़ के द्वारा कार्यक्रम स्थल का मौका मुआयना कर भीड़ के अंदेशा को देखते हुए पार्किंग एवम् ट्राफिक व्यवस्था को चाक चौबंद करने का निर्देश दिया जा रहा है साथ ही अन्य गतिविधियों पर भी पुलिस की नजर रहेगी इस हेतु कथा स्थल के अलावा अन्य जगहों का भी मुआयना किया जा रहा है।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments