सामान्य सभा से पहले महापौर के खिलाफ प्रदर्शन, भाजपा पार्षदों ने निकाली घोटालों की बारात, जमकर नारेबाजी

सामान्य सभा से पहले महापौर के खिलाफ प्रदर्शन, भाजपा पार्षदों ने निकाली घोटालों की बारात, जमकर नारेबाजी

कोरबा : कोरबा में नगर निगम के वर्तमान कार्यकाल के अंतिम सामान्य सभा से पूर्व भाजपा पार्षद महापौर के खिलाफ पूरी तरह से हमलावर हो गए हैं। पांच साल के कार्यकाल में महापौर के द्वारा केवल भ्रष्टाचार किए जाने की बात विपक्ष ने कहा है, यही कारण है कि उनके द्वारा निगम कार्यकाल से सभागार तक भ्रष्टाचार की बारात निकाली।

नगर निगम कोरबा के वर्तमान कार्यकाल के अंतिम सामान्य सभा से पहले भाजपा पार्षदों ने महापौर के खिलाफ पूरी तरह से मोर्चा खोल दिया है। भाजपा पार्षदों का आरोप है,कि पिछले पांच सालों में महापौर ने केवल भ्रष्टाचार किया है,यही वजह है कि निगम कार्यालय से पंडित जवाहर लाल नेहरु सभागार तक घोटालों की बारात निकाली। इस दौरान भाजपाई हाथों में घाटोलों की बरात का बैनर थामे हुए थे। 

इस दौरान भाजपा के सभी पार्षद मौके पर मौजूद रहे। सभी ने बताया कि पांच सालों में विकास के नाम पर क्षेत्र की जनता को केवल बेवकूफ बनाया गया है। हर काम में भ्रष्टाचार किया है। सड़क निर्माण में घोटाला, ऑडीटोरियम निर्माण में घोटाला, छात्रावास निर्माण सभी में केवल और केवल भ्रष्टाचार किया गया है, जिससे क्षेत्र की जनता खुद को छली हुई महसूस कर रही है। नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष सीतानंद अग्रवाल ने विपक्ष पर आरोप है,कि आम जनता की समस्याओं को लेकर तीन माह में एक बार सामान्य सभा की बैठक होनी चाहिए,लेकिन उनके द्वारा किया गया भ्रष्टाचार बाहर ना निकले इस कारण साल में एक बार बैठक होती है। विपक्ष का कहना है,कि पांच सालों में किए गए भ्रष्टाचार के कारण इस बार साकेत की सत्ता से कांग्रेस का जाना तय हो गया है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments